आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है। आप की एक और नेता ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी की नेता नीलिमा यादव ने गुरुवार को आप छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर लिया। कांग्रेस जॉइन करने के बाद नीलिमा यादव ने कहा कि आज देश को कांग्रेस और राहुल गांधी जी की जरूरत है, क्योंकि यही वो पार्टी है, जो हमेशा से लोकतंत्र को मजबूत करने में लगी रही है। कुछ दिनों पहले ही आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर लिया था।
AAP को 12 साल दिए, लेकिन… कांग्रेस छोड़ने के बाद नीलिमा यादव का पहला रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज देश को कांग्रेस और राहुल गांधी जी की जरूरत है, क्योंकि यही वो पार्टी है, जो हमेशा से लोकतंत्र को मजबूत करने में लगी रही है। नीलिमा ने कहा, “हम सब देख रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी जी और पूरी पार्टी लोकतंत्र-संविधान की रक्षा के लिए लड़ रही है। मैंने यूपी में आम आदमी पार्टी को 12 साल दिए, लेकिन आप ने का शीर्ष नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं से कटा हुआ है, जिसके चलते लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। मैं आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रही हूं। मेरी लोगों से अपील है कि वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ आएं।”
कौन हैं नीलिमा यादव नीलिमा यादव उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वो आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी सदस्य हैं। साल 2019 में नीलिमा यादव को उत्तर प्रदेश की महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
प्रियंका कक्कड़ ने भी छोड़ दी थी पार्टी बीते दिनों आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी आप का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस जॉइन करने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने भी कहा था कि देश को राहुल गांधी जैसे नेताओं की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने भी कांग्रेस जॉइन करने के पीछे वजह बताते हुए कहा था कि वही एक पार्टी है, जो देश का लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रही है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की भी जमकर तारीफ की थी।

