लाइव टीवी

घर वापसी करो, साथ नमाज पढ़ेंगे: रामदेव के 'कन्वर्टेड मुसलमान' वाले बयान पर AIMIM का पलटवार

AIMIM नेता शौकत अली ने रामदेव को दी सलाह, कहा - हमारे पूर्वज एक, मिलकर नमाज और बिरयानी का लेंगे आनंद

झटपट समझें

AIMIM नेता शौकत अली ने योग गुरु रामदेव के 'सभी मुसलमान कन्वर्टेड हैं' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि हमारे और तुम्हारे पूर्वज एक हैं, घर वापसी करो, मिलकर नमाज पढ़ेंगे और बिरयानी खाएंगे।

मुख्य बातें

  • AIMIM नेता शौकत अली ने रामदेव के बयान पर पलटवार किया।
  • शौकत अली ने रामदेव को घर वापसी की सलाह दी।
  • उन्होंने कहा कि हमारे और तुम्हारे पूर्वज एक हैं।
  • AIMIM नेता ने कहा कि मिलकर नमाज पढ़ेंगे और बिरयानी खाएंगे।
  • रामदेव ने कहा था कि हिंदुस्तान के सारे मुसलमान कन्वर्टेड हैं।
दो व्यक्ति, एक भाषण दे रहा है और दूसरा योग गुरु रामदेव।
AIMIM नेता शौकत अली ने रामदेव के बयान पर पलटवार किया है।

योग गुरु रामदेव के कन्वर्टेड मुसलमान वाले बयान पर एआईएमआईएम नेता शौकत अली ने पलटवार किया है। शौकत ने योग गुरु रामदेव को सलाह देते हुए कहा कि हमारे और तुम्हारे पूर्वज अब्बा आदम हैं। आपने अपना धर्म बदल लिया। घर वापसी करिए। क्या मज़ा आयेगा, जब हम मिलकर नमाज भी पढ़ेंगे और बिरयानी भी खाएंगे। दरअसल, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी थी। रामदेव ने मुस्लिम समुदाय से अपने इतिहास को समझने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि मुस्लिम समुदाय के पूर्वज भी भारतीय ऋषि-ऋषिकाएं और राम-कृष्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपने मूल पूर्वजों से जुड़ेंगे तो खुद को कमजोर महसूस नहीं करेंगे। क्योंकि हिंदुस्तान के सारे मुसलमान कंवर्टेड है।

मथुरा में रामदेव ने दिया था बयान रामदेव बुधवार को मथुरा के बरसाना में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की श्रीशिव महापुराण कथा में शामिल होने पहुंचे थे। यहां बाबा रामदेव ने ओवैसी के इस बयान कि देश में कोई नहीं चाहता कि मुसलमानों की अपनी राजनीतिक आवाज हो, पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंदू और मुसलमान मिलकर रहेंगे तो दोनों मजबूत होंगे और देश भी मजबूत बनेगा। इसके साथ ही योग गुरु बाबा रामदेव ने समसामयिक मुद्दों और राजनीति को लेकर बयान दिए। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के राम और शिव को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भगवान के नाम पर भेदभाव नहीं फैलाया जाना चाहिए।

रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर भी बाबा रामदेव ने जवाब दिया था रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर बाबा रामदेव ने कहा कि सनातन धर्म युगों से अस्तित्व में है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने पहले सनातन को जाति, वर्ग और समुदाय के नाम पर बांटने का काम किया। अब वे कह रहे हैं कि राम अमीरोंके भगवान हैं और शिव गरीबों के। राम, कृष्ण, हनुमान, शिव, भगवती, उमा-महेश्वर, लक्ष्मी-नारायण, सीताराम और राधा-कृष्ण में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर भ्रम और भेदभाव के बीज नहीं बोने चाहिए। उन्होंने लोगों से सनातन धर्म के नाम पर भेदभाव से बचने की अपील की।

युवाओं से भी अपील की थी बाबा रामदेव ने युवाओं और आम लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फूहड़ रील और अश्लील फल्मिों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा ऐसी सामग्री देखने में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं, जिससे समाज का सांस्कृतिक ताना-बाना प्रभावित हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति और भक्ति मार्ग से जुड़ने का आग्रह किया।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook