लाइव टीवी

कल 25 सितंबर को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानें वजह

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, 25 सितंबर को इंद्रजात्रा त्योहार के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

झटपट समझें

कल, 25 सितंबर को, सिक्किम में इंद्रजात्रा त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

मुख्य बातें

  • 25 सितंबर को सिक्किम में इंद्रजात्रा त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • यह त्योहार वर्षा, अच्छी फसल और भरपूर पैदावार के लिए भगवान इंद्र के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।
  • सिक्किम सरकार ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
  • देश के बाकी राज्यों में बैंक सामान्य कामकाज करेंगे।
  • 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
एसबीआई बैंक के बाहर 'बंद' का संकेत और 'बैंक अवकाश' का बैनर।
इंद्रजात्रा त्योहार के दौरान मुखौटा पहनकर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए जाते हैं।

Bank Holiday Friday 25 September 2026: कल शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 25 सितंबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल शुक्रवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किन कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक।

कल शुक्रवार 25 सितंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक? कल शुक्रवार 25 सितंबर को बैंक सिक्कीम में बंद रहेंगे। सिक्कीम में बैंक इंद्रजात्रा त्योहार के कारण बंद रहने वाले हैं। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी। सिक्कीम के अलावा बैंक देश के बाकी सभी राज्यों में खुले रहेंगे।

इंद्र जात्रा सिक्किम और नेपाल के नेवार समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे येन्या भी कहा जाता है। ऐतिहासिक रूप से इसकी शुरुआत 10वीं शताब्दी में काठमांडू घाटी में हुई थी, जो बाद में सिक्किम के नेवारी समुदाय की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा बन गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान इंद्र वर्षा और स्वर्ग के देवता अपनी माता वसुंधरा के लिए पारिजात का फूल लेने धरती पर आए थे। जब उन्हें एक माली ने फूल चुराते पकड़कर बंदी बना लिया, तब उनकी माता धरती पर आईं और सच उजागर होने पर ग्रामीणों ने उन्हें मुक्त किया। भगवान इंद्र ने खुश होकर लोगों को भरपूर बारिश और अच्छी फसल का वरदान दिया। तभी से वर्षा, अच्छी फसल और भरपूर पैदावार के लिए भगवान इंद्र के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए ये त्योहार मनाया जाता है।

सिक्किम में इंद्र जात्रा आठ दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है। उत्सव के दौरान नेवार समाज के लोग कुमारी यानी जीवित देवी का रथ खींचते हैं, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जुटती है। इस दौरान मुखौटा पहनकर पौराणिक राक्षसों और देवताओं का स्वांग रचाकर 'लाखे डांस'और पारंपरिक 'पुली किशी' यानी हाथी नृत्य किया जाता है। सिक्किम सरकार ने अपने राज्य में पब्लिक छु्ट्टी का ऐलान किया है।

देश के बाकी राज्यों में खुली रहेंगी बैंक ब्रांच? दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र,कर्नाटक,ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, मध्यप्रदेश, तेलांगना जैसे तमाम राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

28 से 30 सितंबर तक रहेगी हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल करने वाले हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है। एसोसिएसन का दावा है कि वह बैंकिंग सेक्टर के करीब 90 फीसदी अधिकारियों और कर्मचारियों को रिप्रेजेंट करता है।

सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? 25 सितंबर - इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक सिक्कीम में बैंक बंद रहने वाले हैं।

26 सितंबर - चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

27 सितंबर - रविवार को खुले रहेंगे बैंक

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook
25 सितंबर को बैंक बंद: सिक्किम में इंद्रजात्रा के कारण छुट्टी | Aks Nama