दिल्ली के जंतर-मंतर को पुलिस ने कैद कर दिया है। भारी बैरिकेडिंग की वजह से जब प्रदर्शनकारी वहां नहीं पहुंच सके तो आइसा की नेहा बोरा ने नया ऐलान कर दिया। नेहा बोरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली हाट आज जंतर-मंतर बन गया है। उन्होंने लोगों से वहां इकट्ठा होने की अपील की है।
फ्लाइट से दिल्ली आने के बाद दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके के साथ उनके साथी सौरव दास और आशुतोष रांका को फ्लाइट में चढ़कर हिरासत में ले लिया है। उनके हिरासत में लिए जाने के बाद आइसा की नेहा बोरा ने प्रदर्शन की योजना बदली और अब दिल्ली हाट को ही नया जंतर-मंतर बनाने का ऐलान कर दिया है। यहीं अब नेहा बोरा प्रदर्शन करेंगी।
नेहा के साथ कौन-कौन दीपके की हिरासत के बाद नेहा बोरा के साथ दीपांकर भट्टाचार्य, सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण और सिविल सोसाइटी के लोग भारी संख्या में दिल्ली हाट से जंतर-मंतर की तरफ कूछ कर रहे हैं। इस दौरान नेहा बोरा और बाकी आइसा कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। नेहा के साथ इस प्रदर्शन में योगेंद्र यादव भी हैं।
दिल्ली पुलिस के साथ ही अलग-अलग जगहों से सीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हिरासत में लिया जा रहा है। इस दौरान आइसा की नेशनल प्रेसिडेंट नेहा बोरा ने जंतर-मंतर की जगह दिल्ली हाट से अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इस दौरान नेहा बोरा के साथ भारी संख्या में लोग आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हो रही है।

