लाइव टीवी

पंजाब के नए डीजीपी बने IPS गौरव यादव, मान सरकार का बड़ा फैसला

1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को मिली कमान, दो साल तक रहेंगे पद पर

झटपट समझें

पंजाब सरकार ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है, जो कम से कम दो साल तक इस पद पर बने रहेंगे।

मुख्य बातें

  • गौरव यादव 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
  • उन्हें पंजाब का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है।
  • वह कम से कम दो साल तक इस पद पर रहेंगे।
  • यूपीएससी को भेजे गए तीन नामों में से उनका चयन हुआ।
  • वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी रह चुके हैं।
एक पुलिस अधिकारी अपनी वर्दी में बैठा है।
पंजाब के नए डीजीपी के तौर पर गौरव यादव की नियुक्ति का सरकारी आदेश।

भगवंत मान की सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के नाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को पंजाब का नया डीजीपी नियुक्त किया है। सरकारी आदेश के मुताबिक, वह कम से कम दो साल तक इस पद पर बने रहेंगे।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि यूपीएससी को तीन नाम इस पद के लिए भेजे गए थे। उनमें डॉ. शरद सत्या चौहान, हरप्रीत सिंह सिंधु और गौरव यादव का नाम शामिल है। इनमें से 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव के नाम पर मुहर लगी। इससे पहले पंजाब सरकार ने 2022 में उन्हें एक्टिंग डीजीपी नियुक्त किया था।

कैसे होती है डीजीपी की नियुक्ति? आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की तय प्रक्रिया के तहत DGP की नियुक्ति कम से कम दो साल के लिए होती है, जिसमें राज्य सरकार अधिकारियों का एक पैनल यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) को भेजती है। वहीं, कार्यवाहक DGP ज्यादा से ज्यादा छह महीने तक ही पद पर बने रह सकते हैं।

कौन हैं IPS गौरव यादव? 1992 बैच के IPS अधिकारी गौरव यादव मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। गौरव यादव 30 अप्रैल, 2029 को रिटायर होंगे।

सूत्रों का कहना है कि गृह विभाग ने नियुक्ति से जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी थी। गुरुवार शाम तक फाइल विभाग को वापस नहीं मिली थी और औपचारिक घोषणा का इंतजार था। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पद के लिए एक नाम की घोषणा करने के लिए 13 अक्टूबर की समय-सीमा तय कर दी थी। आज सुबह इसका ऐलान कर दिया गया।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook