लाइव टीवी

राहुल गांधी ने लॉन्च किया 'नया सत्याग्रह' मंच, लोगों से की यह खास अपील

कांग्रेस नेता ने महात्मा गांधी की जयंती पर शुरू किया नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, संघर्ष कर रहे लोगों को दिया आवाज देने का वादा

झटपट समझें

राहुल गांधी ने 'सत्याग्रह' नामक एक नया डिजिटल मंच लॉन्च किया है, जो देशभर में अपने अधिकारों और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की आवाजों को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास करेगा।

मुख्य बातें

  • राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर 'सत्याग्रह' मंच की शुरुआत की।
  • यह मंच देशभर में अन्याय के खिलाफ लड़ रहे लोगों को एक साथ लाएगा।
  • राहुल गांधी ने लोगों से अपनी संघर्ष की कहानियां साझा करने की अपील की है।
  • मंच का उद्देश्य विभिन्न आंदोलनों को संगठित कर उन्हें हल करने में मदद करना है।
  • राहुल गांधी ने संसद और सड़क पर लोगों का साथ देने का वादा किया है।
एक व्यक्ति माइक्रोफ़ोन पकड़े हुए और हाथ हिलाते हुए बोल रहा है।
राहुल गांधी ने 'सत्याग्रह' नामक नया मंच लॉन्च किया है, जो देशभर में न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की आवाजों को एक साथ लाएगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को 'सत्याग्रह' नामक एक नए मंच की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य देशभर में अपने अधिकारों और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज को एक साझा मंच पर लाना है। राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर यह शुरुआत की और इससे जुड़ी वेबसाइट का लिंक भी साझा किया।

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, ''जेन जी, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएं, हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है।'' उनका कहा, '' देशभर में लोग अन्याय के खिलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। अब नए सत्याग्रह का समय है। आप किन मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, मुझे बताइए। मैं आपकी बात सुन रहा हूं।''

विरोध को आवाज देना उद्देश्य राहुल गांधी ने कहा, '' पूरे देश में सच को दबाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कहीं ज़मीन के लिए, कहीं महिलाओं के अधिकारों के लिए, कहीं दलितों और ओबीसी के अधिकारों के लिए, तो कहीं शिक्षा और परीक्षाओं को लेकर। हम इन सभी आंदोलनों को संगठित करने, उन्हें एक मंच पर साथ लाने और आपके साथ मिलकर यह देखने में मदद करना चाहते हैं कि जिस लड़ाई के लिए आप खड़े हैं, उसे हल करने में हम आपकी कैसे मदद कर सकते हैं।"

लोगों से की अपील कांग्रेस नेता का कहना है कि 'सत्याग्रह' इन्हीं आवाजों को एक मंच पर साथ लाने की पहल है। राहुल गांधी ने लोगों से अपील की कि यदि वे किसी अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो अपनी कहानी इस मंच पर साझा करें। उन्होंने कहा, ''आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है। और मैं जो कर सकता हूं, करूंगा - संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी ज़रूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर - नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी ज़िम्मेदारी है।'' उनका कहना है कि इस मंच के ज़रिये लोग अपनी पहचान, अपने मुद्दे और उनके अधिकारों के रास्ते में खड़ी चुनौतियों की जानकारी साझा कर सकते हैं।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook