लाइव टीवी

राज्यसभा चुनाव की घोषणा: यूपी की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान

8 भाजपा सांसदों सहित 11 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल हो रहा है समाप्त

झटपट समझें

चुनाव आयोग ने 16 अक्टूबर को 12 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान की घोषणा की है, जिनमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटें शामिल हैं।

मुख्य बातें

  • उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा।
  • कुल 12 राज्यसभा सीटों पर आगामी 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी।
  • 8 भाजपा सांसदों सहित 11 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
  • उत्तराखंड की एक सीट पर भाजपा के नरेश बंसल रिटायर हो रहे हैं।
  • बंगाल की एक सीट पर टीएमसी सांसद के इस्तीफे के बाद उपचुनाव होगा।
संसदीय कक्ष में सदस्य बैठे हैं, कुछ खड़े होकर बातचीत कर रहे हैं।
चुनाव आयोग ने राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों की तारीखों की घोषणा की।

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों सहित 12 राज्यसभा सीटों पर आगामी 16 अक्टूबर को मतदान होंगे। वहीं वोटों की गिनती भी 16 अक्टूबर को ही शुरू हो जाएगी और देर शाम तक नतीजे घोषित होने की संभावना है। सबसे अहम बात यह है कि 12 में से 10 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव पर निगाहें टिकी हुई हैं।

वहीं एक सीट उत्तराखंड की है। यहां से भाजपा के श्री नरेश बंसल रिटायर हो रहे हैं। इसके अलावा टीएमसी सांसद रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे के बाद बंगाल की एक सीट पर भी उपचुनाव होगा।

गौरतलब है कि आगामी 25 नवंबर को राज्यसभा के कुल 11 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें भाजपा के कुल 8 सांसद हैं। वहीं एक बहुजन समाज पार्टी और एक समाजवादी पार्टी के एक सांसद शामिल हैं। भाजपा के नरेश बंसल, बृजलाल, सीमा द्विवेदी, चंद्रप्रभा, हरदीप सिंह पुरी, नीरज शेखर, अरुण सिंह, बीएल वर्मा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। वहीं, सपा से राम गोपाल यादव और बसपा के एकमात्र सांसद रामजी भी रिटायर हो रहे हैं।

चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक राज्यसभा चुनावों के लिए आगामी 29 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख होगी। उम्मीदवार 9 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। चुनाव 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। 16 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

विधान परिषद चुनाव का भी ऐलान इसके अलावा आयोग ने चार राज्यों की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों पर भी चुनाव की घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश की 11 सीटें, बिहार की 8 सीटें, महाराष्ट्र की 5 सीटें और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं। सभी 28 सीटों पर 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। वहीं 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने संबंधित क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू कर दी है।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook