तेलंगाना से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 20 साल की एक इंजीनियरिंग छात्रा को इतना मजबूर किया गया कि, उसने अपनी जान दे दी। और छात्रा का जान देने आत्महत्या लगे इसके लिए आरोपियों ने उससे पहले एक सुसाइड नोट लिखवा लिया। इस हैरान कर देने वाली घटना के पीछे वजह मात्र एक दोस्ती थी।
हत्या की खतरनाक साजिश बता दें कि, इंजीनियरिंग की छात्रा ने कीटनाशक पी लिया और अपने परिवार के लिए एक सुसाइड नोट छोड़ दिया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और परिवार को घटना की जानकारी दी गई। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
पुलिस ने शुरुआती तौर पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि छात्रा ने अपनी मर्जी से कीटनाशक नहीं पिया था, बल्कि उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद हुई घटनाएं भी पहले से बनाए गए एक प्लान का हिस्सा थे। मृतका की पहचान थंड्रा अक्षितारानी के रूप में हुई है। अक्षितारानी जब डिप्लोमा की पढ़ाई कर रही थीं, तब उनकी मुलाकात नासपुर के सिंगरेनी कोलियरीज पॉलिटेक्निक में आउटसोर्स लेक्चरर नवीन कुमार से हुई थी।
दोस्ती को लेकर पाली दुश्मनी बाद में अक्षितारानी माइनिंग इंजीनियरिंग की डिग्री की पढ़ाई के लिए हैदराबाद चली गईं। इसके बाद उन्होंने सिंगरेनी की एक खदान में अप्रेंटिसशिप शुरू की, जहां उनकी मुलाकात रवि कुमार से हुई। इसके बाद उनके रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। पुलिस के मुताबिक, नवीन कुमार अक्षितारानी के दूर जाने और रवि कुमार के साथ उनके रिश्ते से नाराज था। इसी वजह से उसने दोनों के खिलाफ रंजिश पाल ली थी।
पुलिस जांच में खुला सारा राज पेड्डापल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस बी. राम रेड्डी ने बताया कि नवीन कुमार इस बात से नाराज था कि अक्षितारानी उससे दूर हो गई थीं और रवि कुमार के करीब आ गई थीं। इसी वजह से उसके मन में दोनों के प्रति नाराजगी पैदा हो गई। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को नवीन कुमार ने अक्षितारानी को एफसीआई चौराहे के पास उस समय रोक लिया, जब वह घर लौट रही थीं। आरोप है कि नवीन उन्हें अपनी कार में बैठाकर ले गया। इसके बाद उसने कथित तौर पर अक्षितारानी से एक नोट लिखवाया, जिसमें रवि कुमार पर यौन हमला करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद नवीन ने अक्षितारानी को कीटनाशक पीने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उन्होंने वह सुसाइड नोट अपने परिवार के लिए छोड़ दिया और उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया
पुलिस के मुताबिक, नवीन कुमार अक्षितारानी के दूर जाने और रवि कुमार के साथ उनके रिश्ते से नाराज था। इसी वजह से उसने दोनों के खिलाफ रंजिश पाल ली थी। पेड्डापल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस बी. राम रेड्डी ने बताया कि नवीन कुमार इस बात से नाराज था कि अक्षितारानी उससे दूर हो गई थीं और रवि कुमार के करीब आ गई थीं। इसी वजह से उसके मन में दोनों के प्रति नाराजगी पैदा हो गई।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को नवीन कुमार ने अक्षितारानी को एफसीआई चौराहे के पास उस समय रोक लिया, जब वह घर लौट रही थीं। आरोप है कि नवीन उन्हें अपनी कार में बैठाकर ले गया। इसके बाद उसने कथित तौर पर अक्षितारानी से एक नोट लिखवाया, जिसमें रवि कुमार पर यौन हमला करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद नवीन ने अक्षितारानी को कीटनाशक पीने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उन्होंने वह सुसाइड नोट अपने परिवार के लिए छोड़ दिया और उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया

