लाइव टीवी

विजय के यूके दौरे पर अन्नामलाई का तंज, दिल्ली जाने की नसीहत

अन्नामलाई ने यूके यात्रा पर सवाल उठाए, दिल्ली और मदुरै जाने की दी नसीहत।

झटपट समझें

अन्नामलाई ने विजय के यूके दौरे पर तंज कसा, दिल्ली या मदुरै जाने की नसीहत दी।

मुख्य बातें

  • विजय 10 सितंबर से 6 दिन के यूके दौरे पर थे।
  • सरकार के अनुसार, दौरे में करीब 15 हजार करोड़ के निवेश पर बात हुई।
  • सरकार ने कहा कि 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
  • अन्नामलाई ने कहा कि यूके की विकास दर 1 फीसदी है।
  • अन्नामलाई ने मदुरै और कोयंबटूर की फ्लाइट लेने की दी सलाह।
  • नाश्ता योजना अब कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों तक बढ़ी।
सफ़ेद शर्ट पहने दो पुरुष अलग-अलग जगहों पर बैठे हैं।
तमिलनाडु में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए मुफ्त नाश्ता योजना का विस्तार।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय हाल ही में यूके के दौरे से वापस लौटे हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर तंज कसते हुए राज्य में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि वह एक 'मरी हुई अर्थव्यवस्था' वाले देश में निवेश तलाशन गए थे। जबकि भारत की कंपनियां खुद यूके में निवेश कर रही हैं। महिंद्रा उनमें से एक है। अन्नामलाई ने कहा कि अगर उन्हें निवेश चाहिए तो अपे ही राज्य के औद्योगिक शहरों का दौरा करना चाहिए। उन्हें मदुरै का टिकट करवा लेना चाहिए।

अन्नामलाई ने कहा कि यूके की विकास दर 1 फीसदी है। वहीं भारत की अर्थव्यवस्ता 4.1 ट्रिलियन डॉलर की है जबकि ब्रिटेन की 3.4 ट्रिलियन डॉलर की ही है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा प्रतिनिधिमंडल लेकर ऐसे देश जाने का क्या फायदा निकलने वाला है। उन्होंने कहा कि सीएम विजय को लंदन की फ्लाइट लेने की जगह मदुरै या फिर कोयंबटूर की फ्लाइट लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि सीएम को पहले अपने राज्य के उद्योगपतियो से चर्चा करनी चाहिए और उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

अन्नामलाई ने कहा कि कोयंबटूर में टेक्सटाइन मिल, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की रूरत है। इसके अलावा बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहरों से निवेश को लाने की जरूरत है। निवेश के लिए विदेश यात्रा की जरूरत नहीं है। बता दें कि 10 सितंबर से सीएम विजय 6 दिन के यूके दौरे पर थे। तमिलनाडु की सरकार ने बताया कि इस दौरे के दौरान करीब 15 हजार करोड़ के निवेश पर बात हुई है। इससे 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा था कि ये बार-बार विदेश दौरे करने वाली राजनीति किसी काम की नहीं है।

सीएम विजय ने मुफ्त नाश्ता योजना शुरू की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने मंगलवार सुबह शहर में एक कार्यक्रम में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए 'पेरुंथलैवर कामराजर मुफ़्त नाश्ता योजना' (जिसका नाम बदला गया है) के विस्तार की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने हाल ही में 'मुख्यमंत्री नाश्ता योजना' का नाम बदलकर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज के नाम पर रखा है, जिन्होंने छात्रों के लिए दोपहर के भोजन की योजना शुरू करने में अहम भूमिका निभाई थी।

विजय ने चेन्नई के तिरुवनमियूर इलाके के गांधी ग्रामम स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में इस योजना की शुरुआत की। यह योजना पहले कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए थी और अब इसे कक्षा 6-8 के छात्रों तक बढ़ा दिया गया है। विजय ने खुद छात्रों को नाश्ता परोसा, उनसे बातचीत की और उनके साथ बैठकर सुबह का नाश्ता भी किया।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook