साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जा रहा है। सोमवार को मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने दूसरी पारी में 42 गेंदों में 27 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। स्मिथ को साइमन हार्मर ने पवेलियन की राह दिखाई। वह पहली पारी में 25 रन बनाकर आउट हुए थे। स्मिथ भले ही डरबन टेस्ट में बल्ले से कोई खास कमास नहीं दिखा लेकिन सचिन तेंदुलकर के एक स्पेशल क्लब में शामिल हो गए। वह अवे टेस्ट मैचों में पांच हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले 16वें खिलाड़ी बन गए हैं। क्रिकेट में अवे टेस्ट उस मुकाबले को कहा जाता है जब कोई टीम, विरोधी टीम के स्टेडियम में जाकर खेलती है। स्मिथ को डरबन टेस्ट में पांच हजारी बनने के लिए सिर्फ 46 रनों की जरूरत थी।
स्मिथ ऐसा करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम अवे टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने घर के बाहर 106 टेस्ट खेले और 8705 रन जुटाए। उनके बाद भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ ने 94वें अवे टेस्ट में 7690 रन बटोरे। बता दें कि स्टीव स्मिथ अवे टेस्ट मैचों में पांच हजार प्लस रन बनाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। उनसे पहले यह कारनामा ऑस्ट्र्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (76 टेस्ट में 5800), एलन बॉर्डर (70 टेस्ट में 5431) और स्टीव वॉ (79 टेस्ट में 5217) ने अंजाम दिया था। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में फिलहाल 12वें स्थान पर हैं। उनके खाते में 126 टेस्ट में 10972 रन हैं। उनके आगे एलन बॉर्डर हैं, जिन्होंने 156 मैचों में 11174 रन जोड़े।
स्टीव स्मिथ ने की अर्धशतकीय साझेदारी डबरन टेस्ट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 106 रनों की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने 390 का स्कोर बनाने के बाद साउथ अफ्रीका को 284 रनों पर ढेर किया। सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 33 रन से आगे शुरू की। निक मैडिनसन 48 रन बनाकर लौटे। ट्रैविस हेड (11) का बल्ला नहीं चला। मार्नस लाबुशेन ने 37 और क्स कैरी ने 24 रनों का योगदान दिया। लाबुशेन ने तीसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ के साथ 53 रनों की साझेदारी की। ऑस्ट्रेसिया ने 205 रन जोड़कर पांच विकेट गंवा दिए।

