दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ा था। पाटेकर को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन 45 मिनट तक 'सीपीआर' दिए जाने के बावजूद होश में नहीं आए। पाटेकर के निधन से उनके चाहने वालों की आंखें नम हैं। सिनमेता जगत सहित अन्य क्षेत्रों की हस्तियां पाटेकर को अपने-अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारत के सुपरस्टार क्रिकेट विराट कोहली ने पाटेकर को भारतीय सिनेमा का एक सच्चा दिग्गज बताया। बता दें कि पाटेकर को क्रिकेट काफी पसंद था। कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर थे। पाटेकर ने एक बार कहा था कोहली जब आउट हो जाते हैं तो वह खाना नहीं खाते।
मैं विराट कोहली को बहुत चाहता हूं' पाटेकर के निधन के बाद उनके पुराने बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। उन्होंने TV9 चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ''विराट कोहली मेरा पसंदीदा क्रिकेटर है। वह ऐसा प्लयेर है, जिसे मैं बहुत चाहता हूं। विराट जब जल्दी आउट हो जाता है तो खाना खाने की इच्छा नहीं होती।'' वहीं, 37 वर्षीय कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। उनका काम और विरासत पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी। नाना पाटेकर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ओम शांति।''
पाटेकर के घर से पांच मिनट की दूरी पर था अस्पताल पाटेकर पणजी के पास डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में रहते थे। पीटीआई के अनुसार, अस्पताल के चिकित्सकों को पाटेकर के एक मित्र ने बताया कि एक्टर ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे उन्हें संदेश भेजकर कहा था कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। पाटेकर का आवास अस्पताल से करीब पांच मिनट की दूरी पर है। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पाटेकर के आकस्मिक निधन से उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत के साथी कलाकारों को गहरा सदमा लगा है। वह कुछ दिन पहले ही यहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उस समय पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहे थे।
नाना उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक थे, जिन्हें…’ ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म ''वेलकम'' में पाटेकर के साथ काम कर चुके अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि उनके साथ सेट पर बिताए समय की बहुत-सी यादें हैं, जिन्हें वह हमेशा संजोकर रखेंगे। अक्षय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ''नाना जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। वह उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक थे, जिन्हें दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। उनकी आवाज, उनका अभिनय का तेवर और हर भूमिका में उनकी ईमानदारी... वह पूरी तरह अपने आप में अलग थे।'' अभिनेता ने कहा, ''नाना जी वास्तव में बेमिसाल थे। यह विश्वास करना मुश्किल है कि आप हमारे बीच नहीं रहे। इन सभी यादों के लिए धन्यवाद। आपकी कमी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'''

