लाइव टीवी

शेफ पारुल की रेसिपी: बिना भिगोए बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल डोसा

नाश्ते में रोज-रोज के झंझट से पाएं छुटकारा, 4 घंटे में तैयार करें कुरकुरा डोसा

झटपट समझें

शेफ पारुल ने नाश्ते के लिए एक झटपट मूंग दाल डोसा रेसिपी बताई है, जिसे बनाने के लिए दाल को सिर्फ 3-4 घंटे भिगोना पड़ता है और यह प्रोटीन से भरपूर होता है।

मुख्य बातें

  • यह मूंग दाल डोसा सिर्फ 3-4 घंटे भिगोने के बाद तैयार हो जाता है।
  • डोसा बनाने के लिए ईनो, दही या सोडा की आवश्यकता नहीं होती है।
  • यह डोसा प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है।
  • इसे बनाने के लिए पीली मूंग दाल, चावल, चना दाल, अदरक, नमक, हींग, और कश्मीरी लाल मिर्च का उपयोग होता है।
  • डोसा के साथ परोसने के लिए एक इंस्टेंट चटनी भी बताई गई है।
एक डोसा तवे पर फैलाया जा रहा है और कुछ डोसे परोसे जा रहे हैं।
नाश्ते में बनाएं कुरकुरा और प्रोटीन रिच मूंग दाल डोसा।

सुबह के नाश्ते में रोज-रोज हेल्दी क्या बनाएं, समझ ही नहीं आता। ऐसे में आप ये इंस्टेंट मूंग दाल का डोसा ट्राई कर सकते हैं। अमूमन डोसा बनाने के लिए एक रात पहले तैयारी कर के रखनी पड़ती है, ताकि बैटर अच्छे से फर्मेंट हो जाए। लेकिन ये मूंग दाल डोसा आप इंस्टेंट बना सकते हैं। सिर्फ 3-4 घंटे के लिए दाल भिगोकर रखनी होती है और बहुत ही कुरकुरा सा डोसा बनकर तैयार होता है। ये डोसा प्रोटीन से भरपूर तो है ही, साथ ही स्वाद में भी जबरदस्त लगता है। बेस्ट बात है कि इसे बनाने के लिए आपको कोई ईनो, दही या सोडा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इंस्टेंट मूंग दाल डोसा बनाने के लिए सामग्री नाश्ते में प्रोटीन रिच मूंग दाल डोसा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- पीली मूंग दाल (2 कप), चावल (1/4 कप), चना दाल (1 चम्मच), अदरक (1 इंच), नमक (1 चम्मच), चुटकी भर हींग, भिगोकर रखी हुई कश्मीरी लाल मिर्च (2), जीरा (1 चम्मच)।

डोसा के साथ चटनी के लिए सामग्री- तेल (1 चम्मच), कच्ची मूंगफली (4-5 चम्मच), भुना चना (1 चम्मच), सूखा नारियल (6-7 टुकड़े), लहसुन (4-5 कलियां), करी पत्ता, धनिया पत्ता, हरी मिर्च (2)। तड़के के लिए तेल (1 चम्मच), राई (1 चम्मच), जीरा (आधा चम्मच), चुटकी भर हींग, सूखी लाल मिर्च (2-3), करी पत्ता।

नाश्ते में बनाएं कुरकुरा और प्रोटीन रिच मूंग दाल डोसा मूंग दाल डोसा बनाने के लिए सबसे जरूरी है दाल-चावल का सही अनुपात। अगर आप दो कप मूंग दाल (बिना छिलके वाली) ले रहे हैं, तो एक कप चावल लें। साथ में 1 चम्मच के करीब चना दाल भी एड कर लें। तीनों ही चीजों को बढ़िया से धो लें और भिगोकर रख दें। सिर्फ 4-5 घंटे में ये अच्छे से फूल जाएंगे।

अब एक मिक्सर में भिगोकर रखे हुए दाल-चावल डालें। साथ में एक अदरक का टुकड़ा, भिगोकर रखी हुई कश्मीरी लाल मिर्च, नमक, चुटकी भर हींग और थोड़ा सा साबुत जीरा भी। इन सभी को अच्छे से पीस लें और एक गाढ़ा सा बैटर बनाकर तैयार कर लें। अब बैटर में थोड़ा सा नमक डालें और बस ये पूरी तरह से रेडी है।

गैस पर एक तवा चढ़ाएं। जैसे ही ये हल्का गर्म होने लगे एक चमचे की मदद से बैटर को तवे पर अच्छी तरह फैला लें। शुरुआत में डोसा को हिलाएं नहीं। जैसे ही ये एक साइड से हल्का कुरकुरा होने लगे और बीच से ड्राई होने लगे, थोड़ा सा तेल या घी अप्लाई करें। ये बैटर ही ऐसा ही डोसा तवे को अपने आप छोड़ने लगेगा और बिल्कुल भी नहीं चिपकेगा।

डोसा के लिए बनाएं इंस्टेंट चटनी पैन में थोड़ा सा तेल करें। इसमें साबुत जीरा, मूंगफली, भुना चना, करी पत्ता और सूखे नारियल के टुकड़े डालकर हल्का रोस्ट कर लें।इन सारी चीजों को मिक्सर के जार में डालें, साथ में हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, हरा धनिया डालकर पीस लें। चटनी में आप एक स्पेशल तड़का भी लगा सकते हैं। इसके लिए तड़का पैन में तेल गर्म करें और राई के दाने, जीरा, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर चटका लें। अब इस तड़के को चटनी में एड करें।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook