लाइव टीवी

फतेहपुर में कार हटाने को कहने पर दंपति पर टूटा कहर: पति को पीटा, पत्नी से की अश्लील हरकतें

फतेहपुर के कल्याणपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल से लौट रहे दंपति ने रास्ते से कार हटाने को कहा तो दबंगों ने पति की बेरहमी से पिटाई कर दी और पत्नी के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की।

झटपट समझें

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दंपति पर दबंगों का कहर टूट पड़ा। अस्पताल से लौटते समय रास्ते में खड़ी कार हटाने को कहने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। विरोध करने पर महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की गई। दबंगों ने उनके 10-11 हजार रुपये भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्य बातें

  • फतेहपुर के कल्याणपुर में कार हटाने को कहने पर दंपति पर हमला हुआ।
  • अस्पताल से लौट रहे दंपति ने रास्ते में खड़ी कार हटाने को कहा था।
  • दबंगों ने पति की बेरहमी से पिटाई की और पत्नी के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की।
  • दबंगों ने दंपति से 10-11 हजार रुपये भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी।
  • पीड़िता ने दोबारा धमकी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
  • पुलिस ने केस दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
फतेहपुर में कार हटाने को कहने पर दंपति पर हमला, पति की पिटाई और पत्नी से छेड़छाड़
फतेहपुर के कल्याणपुर में एक दंपति ने रास्ते से कार हटाने को कहा तो दबंगों ने पति की बेरहमी से पिटाई की और पत्नी से अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल से पथरी का ऑपरेशन कराकर बस से घर लौट रहे एक दंपति ने रास्ते से कार हटाने के लिए कहा तो कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सारी हदें पार करते हुए पति की बेरहमी से पिटाई कर दी और विरोध करने पर महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने बताया कि 17 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह पति के साथ पथरी का ऑपरेशन कराने के बाद बस से गांव के मोड़ पर उतरी थी। मोड़ पर चार पहिया वाहन खड़ा था। वहां मलवां के रहने वाले चार युवक मौजूद थे। रास्ते में कार खड़ी होने पर पति-पत्नी ने हटाने के लिए कहा। इस पर एक युवक ने अभद्रता शुरू कर दी। पति ने सही तरीके से बात करने के लिए कहा तो सभी आक्रोशित हो गए और लात-घूंसों और चप्पलों से मारपीट शुरू कर दी।

महिला ने बताया कि पति को बचाने के लिए वह हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाती रही। इसी दौरान दबंगों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। सभी ने शरीर को गलत तरीके से छुआ और गला भी दबाया। दबंगों ने इलाज के बाद बचे करीब 10 से 11 हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद धमकी दी कि यदि पुलिस या किसी अन्य जगह शिकायत की तो इसी रास्ते से आना-जाना है और जान से मार देंगे। सोमवार को पीड़िता किसी काम से फतेहपुर जा रही थी। मलवां पुल पर दो युवक उसे दोबारा दिखाई दिए। दोनों ने उसे देख इशारे से धमकी दी और कहा कि छोड़ा नहीं जाएगा। आरोपियों की दोबारा हरकत से हिम्मत जुटाकर पहले डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद थाने पहुंच तहरीर देकर चारों के खिलाफ मुकदमा लिखाया।

कल्याणपुर के थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला का मेडिकल कराया गया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook