लाइव टीवी

लखनऊ: महिला सैन्य अधिकारी से छेड़छाड़, कैब ड्राइवर को लोगों ने पीटा

चारबाग रेलवे स्टेशन पर हुई घटना, आरोपी ड्राइवर पुलिस हिरासत में

झटपट समझें

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक महिला सैन्य अधिकारी से छेड़छाड़ के आरोप में कैब ड्राइवर सआदत अली को लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुख्य बातें

  • घटना लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर हुई।
  • एक महिला सैन्य अधिकारी से कैब ड्राइवर ने छेड़छाड़ की।
  • लोगों ने आरोपी कैब ड्राइवर को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंपा।
  • आरोपी कैब ड्राइवर का नाम सआदत अली है।
  • जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
  • घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।
दो पुलिसकर्मी और हथकड़ी पहने हुए हाथ।
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर महिला सैन्य अधिकारी से छेड़छाड़ की घटना पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

यूपी की राजधानी लखनऊ से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर महिला सैन्य अफसर से कैब ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ के आरोप में कैब चालक को लोगों ने पकड़कर पीट दिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को हिरासत में लेकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। आरोपी कैब ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक सैन्य महिला अधिकारी अपने पति के साथ ट्रेन से लखनऊ चारबाग स्टेशन पहुंची थीं। प्लेटफार्म छह और सात के बीच बने पुल के आगे बाराबंकी के रामनगर निवासी कैब चालक सआदत अली उनके पास पहुंचा। आरोप है कि चालक ने महिला सैन्य अफसर की ओर आपत्तिजनक इशारा किया। इस पर उनके पति ने चालक को पकड़ लिया। आरोपी के भागने की आशंका में सैन्य अधिकारी ने उसे नीचे गिराकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई और फिर जीआरपी के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो मंगलवार शाम इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह के मुताबिक आरोपी कैब चालक सआदत अली के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची गई है। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

इंदिरा नगर की वकील का पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार वहीं लखनऊ की गाजीपुर पुलिस ने महिला वकील का एक किमी. तक कार से पीछा करके परेशान करने वाले आरोपी इंदिरा नगर शादात रसूलपुर निवासी मो. तालिब को गिरफ्तार किया है। गाजीपुर एसीपी अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि मो. तालिब बैटरी बेचने का काम करता है। गाजीपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि आरोपी मो. तालिब को उसके घर से पकड़ा गया है। साथ ही आरोपी की कार भी बरामद की गई है। आरोपी तालिब के खिलाफ उसकी कार नंबर के आधार पर इंदिरा नगर की महिला वकील ने मुकदमा दर्ज कराया था। महिला वकील ने आरोप लगाया था कि पॉलीटेक्निक चौराहे से कमता के बीच करीब एक किमी. तक आरोपी मो. तालिब ने उनका पीछा किया। बार-बार कार में जबरन बैठने का इशारा किया, जबकि उन्होंने आरोपी से साफ तौर पर कार में बैठने से मना कर दिया था। वह आरोपी को जानती भी नहीं थी।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook