लाइव टीवी

बृजभूषण शरण सिंह का बयान: अखिलेश के बिना कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं

कांग्रेस की 150 सीटों की मांग पर भाजपा नेता ने दिया बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर वायरल.

झटपट समझें

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस की 150 सीटों की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अखिलेश यादव के बिना कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मुख्य बातें

  • बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के बिना सब सूना है.
  • कांग्रेस यूपी में 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है.
  • कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने 2027 के यूपी चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर अक्टूबर में फैसले की बात कही.
  • कांग्रेस के पास सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार मौजूद हैं.
  • सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस नेताओं को बयानबाजी पर नसीहत दी.
  • राजेंद्र पाल गौतम ने सांसद इमरान मसूद के बयानों का समर्थन किया.
एक व्यक्ति नारंगी रंग के कुर्ते और काले शॉल में कैमरे की ओर देख रहा है।
बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव को लेकर बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव के बिना सब कुछ खाली-खाली लगता है। बृजभूषण शरण सिंह का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि कांग्रेस यूपी में 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है।

भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने अखिलेश यादव को लेकर बयान दिया है। जब उनसे पूछा गया कि यूपी में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस 150 सीटों की मांग कर रही है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, कि अखिलेश के बिना सब सूना है। अखिलेश के बिना कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है।

दरअसल, हाल ही में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि 2027 के यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर अक्टूबर में फैसला हो सकता है। वहीं पार्टी 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी। कांग्रेस के पास सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार मौजूद हैं। गठबंधन के तहत कांग्रेस 50 प्रतिशत सीटें पाने की हकदार है।

सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस सपा में गहमा-गहमी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच गहमा-गहमी भी तेज है। दोनों भाजपा को हराने के लिए साथ हैं। लेकिन सीट को लेकर आपसी टकराव भी देखने को मिल रही है। सहारनपुर से कांग्रेस लोकसभा सांसद इमरान मसूद लगातार सपा पर निशाना साध रहे हैं, तो वहीं सपा की ओर से इकरा हसन मोर्चा संभाले हुए हैं।

धमेंद्र यादव ने कांग्रेस नेताओं को दी नसीहत वहीं, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर पार्टी नेतृत्व को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि उसके नेताओं को क्या बयान देना है और क्या नहीं। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ आने से इंडिया गठबंधन को सफलता मिली थी। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में इससे बड़ी सफलता मिलेगी और अखिलेश यादव भारी बहुमत से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सांसद इमरान मसूद के बयानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर जल्द से जल्द फैसला होना चाहिए, ताकि समय रहते टिकटों का बंटवारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को टिकट मिलेगा, उन्हें चुनाव की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलना जरूरी है।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook