लाइव टीवी

धनराज नथवानी: अखिलेश यादव ने राज्यसभा के लिए सपा का दूसरा उम्मीदवार घोषित किया

जानिए कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना दूसरा प्रत्याशी बनाया है।

झटपट समझें

धनराज नथवानी एक उद्योगपति हैं, जो रिलायंस ग्रुप से जुड़े हैं और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। समाजवादी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए अपना दूसरा प्रत्याशी बनाया है।

मुख्य बातें

  • समाजवादी पार्टी ने धनराज नथवानी को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना दूसरा उम्मीदवार घोषित किया है।
  • धनराज नथवानी एक बड़े व्यापारिक घराने से हैं और रिलायंस ग्रुप से जुड़े हुए हैं।
  • उनके पिता परिमल नथवानी भी राज्यसभा सांसद हैं।
  • धनराज नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।
  • उन्होंने लंदन से इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई की है और कॉर्पोरेट लॉ में एमबीए किया है।
  • सपा 3 उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है, जिसमें से 2 की घोषणा हो चुकी है।
दो आदमी एक गुलदस्ता पकड़े हुए हैं, एक आदमी चश्मा पहने हुए है।
समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दूसरे उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।

यूपी में राज्‍यसभा चुनावों को लेकर सुबह-सुबह बड़ी खबर समाने आई है। समाजवादी पार्टी ने अपने दूसरे उम्‍मीदवार का ऐलान कर दिया है। सपा ने अपने सोशल एक्स हैंडल से जानकारी दी है कि पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के अलावा उद्योगपति धनराज नथवानी बुधवार को सुबह 11 बजे नामांकन भरेंगे। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी कुछ दिन बाद तीसरा उम्‍मीदवार भी उतारेगी। आइए आपको बताते हैं कि धनराज परिमल नथवानी कौन हैं?

समाजवादी पार्टी के दूसरे प्रत्याशी धनराज परिमल नथवानी बड़े व्यापारिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, धनराज नथवानी रिलायंस ग्रुप से जुड़े है। उनके पिता परिमल नथवानी भी राज्यसभा के सांसद है। कुछ महीनों पहले ही परिमल नथवानी झारखंड से राज्यसभा पहुंचे हैं।

धनराज नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी बताया जा रहा है कि धनराज परिमल नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। नवंबर 2022 में उन्हें सर्वसम्मति से जीसीए (GCA) का अध्यक्ष चुना गया था। इससे पहले धनराज नथवानी इसके उपाध्यक्ष थे और अहमदाबाद में विश्व के सबसे बड़े नरेद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की कोर टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।

धनराज ने लंदन से की है पढ़ाई धनराज नथवानी प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर का प्रबंधन करने वाली द्वारका देवस्थान समिति के उपाध्यक्ष भी हैं। इसके साथ ही वे गुजरात स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी खेल विकास से जुड़े रहे हैं। धनराज नथवानी लंदन के रीजेंट्स बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई की है और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से कॉर्पोरेट लॉ और पब्लिक रिलेशंस में एमबीए किया है।

अब समाजवादी पार्टी के तीसरे प्रत्याशी के नाम का इंतजार आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा कोटे की आठ, सपा और बसपा कोटे की एक-एक सीटें खाली हो रही हैं। सपा के प्रो. राम गोपाल और बसपा के रामजी गौतम का कार्यकाल खत्म हो रहा है। संख्याबल के हिसाब से समाजवादी पार्टी आसानी से दो सीटें जीत सकती है। इसके बाद भी उसके पास विधायकों की संख्या अच्छी-खासी बच रही है। इसीलिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। विधायक दल की बैठक में अखिलेश ने स्वयं चाचा प्रो राम गोपाल यादव को राज्यसभा भेजने की घोषणा कर चुके हैं। दूसरे प्रत्याशी के तौर पर अब धनराज नथवानी भी मैदान में आ गए हैं। सपा ने दूसरे उम्मीदवार को लेकर घोषणा कर दी है। अब तीसरे प्रत्याशी के नाम का इंतजार है।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook