नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आईं।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच यह मुलाकात दीपावली के अवसर पर हुई शिष्टाचार भेंट के रूप में सामने आई है। इस दौरान देशवासियों को त्योहार की बधाई और शुभकामनाओं का संदेश भी दिया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने राष्ट्रपति जी से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति भवन की ओर से भी इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की गईं। इससे पहले उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं।
प्रकाशित: सोमवार, 9 नवंबर 2026 | 1:19 PM IST

