लाइव टीवी

सौरभ भारद्वाज का आरोप: मीडियाकर्मियों ने पुलिस को दी प्रदर्शनकारियों की सूचना

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया ने सूचना लीक की, जिससे पुलिस ने उन्हें रोका।

झटपट समझें

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मीडियाकर्मियों पर प्रदर्शनकारियों की सूचना पुलिस को देने का आरोप लगाया है, जिससे उन्हें प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने में दिक्कत हुई।

मुख्य बातें

  • सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मीडियाकर्मियों ने पुलिस को उनकी लोकेशन बताई।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया की सूचना के बाद पुलिस ने उन्हें रोका।
  • भारद्वाज ने कहा कि प्रदर्शनकारी अहिंसक तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं।
  • उन्होंने सरकार पर प्रदर्शनकारियों को डराने का आरोप लगाया।
  • AAP नेता ने कहा कि वे पुलिस की गिरफ्तारी से डरते नहीं हैं।
एक आदमी पत्रकारों को संबोधित कर रहा है, जिसके पीछे भारतीय झंडा है।
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने मीडियाकर्मियों पर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाया।

कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में सड़क पर उतरे आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रदर्शनकारी केवल ‘अहिंसक’ तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। भारी फोर्स तैनात कर प्रदर्शनकारियों को डराने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब वो प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे थे तो मीडियाकर्मियों में से किसी ने पुलिस को उनकी सूचना दे दी।

सौरभ भारद्वाज ने आज मीडिया से बात करते हुए प्रदर्शनकारी अपना हक मांगने के लिए अपने देश की राजधानी में आए हुए हैं। ऐसे तो अंग्रेज भी नहीं करते थे। अंग्रेजों से भी गांधी जब अपना हक मांगने के लिए दांडी मार्च करते थे तो साबरमती से दांडी मार्च करने दिया जाता था। अंग्रेज भी कहते थे चलिए आप अपनी आवाज उठाइए। मगर आज जो सरकार है, वो कह रही है आप अपनी आवाज भी नहीं उठा सकते, बात ही नहीं कर सकते। अगर आप आवाज भी नहीं उठाने देंगे तो आप इस देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। यह अराजकता सरकार फैला रही है। इतनी पुलिस, इतनी पैरामिलिट्री फोर्स, क्या कोई पाकिस्तान का हमला हो गया, बांग्लादेश से हमला हो गया। चीन ने हमला कर दिया। आपकी सरकार, आपके मंत्री, आपकी इंटेलिजेंस कहती थी कि ये कॉकरोच जनता पार्टी के जितने भी फॉलोवर्स हैं, ये पाकिस्तानी और बांग्लादेशी हैं तो इनसे इतना डर क्यों है? पाकिस्तानी, पाकिस्तान में बैठे हैं और बांग्लादेशी, बांग्लादेश में बैठे हैं। ये हमारे देश के युवा ही हैं, जो अलग-अलग राजनीतिक दल और छात्र विंग के साथ सुबह से अपनी गिरफ्तारियां दे रहे हैं। गिरफ्तारी देने से हम डरते नहीं हैं। आज अरविंद केजरीवाल जी भी अपने परिवार के साथ जंतर-मंतर पर जाएंगे और बताएंगे कि हम पुलिस और पुलिस के डंडों से डरने वाले नहीं हैं।

हम आगे-आगे और पुलिस पीछे-पीछे' हालांकि, मीडिया कर्मियों ने जब सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से जब यह पूछा कि अब तक आम आदमी पार्टी के नेता अब तक घर से क्यों नहीं निकले? इस सवाल के जवाब में उन्होंने मीडियकर्मियों पर ही तंज कसते हुए कहा कि हम घर से ही निकलकर आए हैं। हमने छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर आप मित्रों को बाइट देने के लिए बुलाया तो आपमें से किसी ने पुलिस को बता दिया। आपसे पहले पुलिस आ गई वहां। हम भागे पुलिस के सामने। हम आगे-आगे और पुलिस पीछे-पीछे। तीन-चार जगह पुलिस ने हमें रोका। कहीं यूटर्न मारा, कहीं से आए, कहीं से गए। इसी तरह से जैसे हम पहुंच गए, आप भी पहुंच सकते हो। हम लोगों को बताना चाहते हैं तीन दिन जगह-जगह छापेमारी के बावजूद हम पुलिस के हत्थे नहीं लगे हैं, तो कोई भी हमारा साथी पुलिस डिटेन होकर यह न कहे कि मैं तो डिटेन हो गया, मैं क्या करूं। अगर डिटेन हो गए तो यह तुम्हारी गलती है कि तुम डिटेन हो गए। तुम बैठे क्यों थे ऐसी जगह पर जहां पुलिस तुम्हें डिटेन कर ले। डिटेन नहीं होना है। डिटेन होना है तो जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, सेंट्रल दिल्ली में आकर डिटेन होना है। वॉयलेंस नहीं करनी, गाली नहीं देनी, हिंसा नहीं करनी, मगर अपनी हाजिरी लगानी है।

केजरीवाल ने भी प्रदर्शन में शामिल होने किया है ऐलान बता दें कि, 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) कथित ‘वोट चोरी’ का आरोप लगा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसी क्रम में आज जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि वह और उनका परिवार CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे और उन्होंने युवाओं से भी इसमें शामिल होने की अपील की।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook