भाजपा की रैली पर CJP का तंज: क्या हमें भी मिलेगी अनुमति?

अभिजीत दीपके की टीम ने दिल्ली पुलिस से पूछा सवाल, भाजपा की पदयात्रा पर उठाए प्रश्न।

एक आदमी और एक महिला लोगों के समूह के बीच खड़े हैं।
भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' रैली पर CJP ने दिल्ली पुलिस से अनुमति को लेकर सवाल उठाए हैं।
मुख्य बातें

CJP ने दिल्ली पुलिस से पूछा है कि क्या उन्हें भी भाजपा की तरह दिल्ली में रैली करने की अनुमति मिलेगी, खासकर चांदनी चौक जैसे स्थानों पर, जहां भाजपा ने हाल ही में पदयात्रा निकाली थी।

  • भाजपा ने दिल्ली समेत कई राज्यों में 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' रैली निकाली थी।
  • दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पदयात्रा की।
  • CJP नेता आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस से अनुमति को लेकर सवाल किया।
  • अभिजीत दीपके ने त्योहारों के समय व्यापार पर रैली के असर पर चिंता जताई।
  • CJP ने 1 नवंबर को होने वाली विपक्ष की रैली को समर्थन दिया है।
  • व्यापारियों ने 1 नवंबर की विपक्ष की रैली से 10 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।

अभिजीत दीपके और उनकी टीम अब भारतीय जनता पार्टी की नई रैली को लेकर निशाना साध रही है। साथ ही दिल्ली पुलिस से भी सवाल किए हैं क्या उन्हें भी रैली की अनुमति मिल सकती है। फिलहाल, इसे लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली में पदयात्रा निकाली थी।

खास बात है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में बुधवार को भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली निकाली थी। इसमें एक चांदनी चौक भी शामिल था, जिसमें अध्यक्ष और सीएम समेत भाजपा के कई बड़े नेता और मंत्री शामिल हुए थे। इसपर सीजेपी ने तंज कसा और कहा है कि क्या इस जगह पर उन्हें रैली निकालने की अनुमति मिलेगी।

दिल्ली पुलिस से सवाल

सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा, 'क्या कॉकरोच जनता पार्टी को भी इस जगह लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकालने की अनुमति मिलेगी? या फिर बॉन्ड साइन करवाओगे?' उन्होंने एक वीडियो पर यह टिप्पणी की है, जिसमें नवीन, सीएम गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और अन्य नेता चांदनी चौक पर रैली में शामिल हुए थे। ये रैली जैन लाल मंदिर से टाउन हॉल चौक तक निकाली गई थी।

साथ ही उन्होंने व्यापारियों पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, 'भाजपा 10 दिन पहले ही अनुमति लेने के बाद तीन तय प्रदर्शन स्थल पर से एक में प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली के सभी व्यापारी खुश हैं।'

वहीं पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने लिखा, 'क्या ये तय प्रदर्शन स्थल है? साथ ही त्योहारों के समय व्यापार पर असर होने की चिंता का क्या।' खास बात है कि सीजेपी ने 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली को समर्थन दिया है।

विपक्ष को दिया समर्थन

सीजेपी ने 1 नवंबर की विपक्ष की रैली को समर्थन दिया है। पार्टी नेता सौरभ दास ने कहा, 'हम इंडिया गठबंधन की एक नवंबर की विरोध रैली का समर्थन करते हैं। न्याय और जवाबदेही कायम रहनी चाहिए!' सीजेपी का यह भी कहना है कि इस मुद्दे पर संघर्ष करने वाले हर संगठन को समर्थन दिया जाएगा।

व्यापारी उठा रहे थे सवाल

1 नवंबर को कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष दिल्ली में बड़ी रैली की योजना तैयार कर रहा है। कांग्रेस की तरफ से दावा किया जा रहा है कि प्रस्तावित रैली में 10 लाख लोग शामिल होने जा रहे हैं। अब इसे लेकर व्यापारी वर्ग लगातार लोकसभा सांसद राहुल गांधी से मिलने का अनुरोध कर रहा है और दो दिनों में दो बार पत्र सौंपे जा चुके हैं।

व्यापारियों का कहना है कि त्योहार से पहले लाखों लोगों की रैली से 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। साथ ही बाजारों की लिस्ट भी सौंपी है, जो प्रभावित हो सकते हैं। खास बात है कि इसमें चांदनी चौक का नाम भी शामिल है।

व्यापारियों ने बुधवार को पत्र लिखा था, 'रामलीला मैदान के नजदीक के 20 बड़े होलसेल बाजारों के 20 व्यापारी प्रतिनिधि आपसे सिर्फ 20 मिनट का मिलने का समय चाहते हैं और कुछ प्रस्ताव रखना चाहते हैं।' उन्होंने लिखा, 'अगर 20 मिनट की मुलाकात में राहुल गांधी जी हमें यह समझा देते हैं कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों की महारैली होने से दिल्ली के व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा, ग्राहक बढ़ेंगे, तो CTI उसी क्षण अपना विरोध वापस ले लेगा और रैली का स्वागत करेगा।

भाजपा क्यों निकाल रही है रैली

भाजपा उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली निकालने की योजना बना रही है। इसी क्रम में 2 नवंबर को तेलंगाना में आयोजित रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होने जा रहे हैं। रैली के जरिए भाजपा कांग्रेस पर अराजकता फैलाने के आरोप लगा रही है।

प्रकाशित: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 | 1:08 PM IST

यह खबर शेयर करें

WhatsAppFacebookXTelegram