लाइव टीवी

अच्छे रिश्ते होने के बाद भी… पुतिन से हर मुलाकात में क्या सवाल पूछते हैं पीएम मोदी?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है।

झटपट समझें

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। पुतिन ने पीएम मोदी को एक ऐसा नेता बताया है जो अच्छे संबधों के बावजूद सवाल पूछने का सामर्थ्य रखता है।

मुख्य बातें

  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है।
  • पुतिन ने पीएम मोदी को एक ऐसा नेता बताया है जो अच्छे संबधों के बावजूद सवाल पूछने का सामर्थ्य रखता है।
  • पुतिन ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम के शांति प्रयासों की भी खुलकर सराहना की।
अच्छे रिश्ते होने के बाद भी… पुतिन से हर मुलाकात में क्या सवाल पूछते हैं पीएम मोदी?
अच्छे रिश्ते होने के बाद भी… पुतिन से हर मुलाकात में क्या सवाल पूछते हैं पीएम मोदी?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। पुतिन ने पीएम मोदी को एक ऐसा नेता बताया है जो अच्छे संबधों के बावजूद सवाल पूछने का सामर्थ्य रखता है। पुतिन ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम के शांति प्रयासों की भी खुलकर सराहना की। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने और समाधान खोजने को लेकर पीएम मोदी के पास बेहद व्यावहारिक विचार हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने यह बातें रूस के सोची में प्रतिष्ठित 'वल्दाई फोरम' को संबोधित करते हुए कहीं। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी हर बैठक में सवाल पूछते हैं और शांति और बातचीत का मुद्दा बेहद प्रतिबद्धता के साथ उठाते हैं। पुतिन ने इस दौरान भारतीय संस्कृति की भी तारीफ की।

हर मुलाकात में ये मुद्दा उठाते हैं पीएम राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों और भारत के कूटनीतिक रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन वैश्विक नेताओं में से एक हैं, जो हमारे बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंधों के बावजूद, हर मुलाकात में यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने का सवाल लगातार पूछते हैं।” पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के पास बेहतरीन विचार हैं जिससे एक ऐसा समाधान खोजा जा सके जो दोनों रूस और यूक्रेन दोनों को स्वीकार हो। उन्होंने कहा, “हम इस संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीकों से और जल्द से जल्द समाप्त करने की उनकी इच्छा और कोशिशों के लिए उनके बेहद आभारी हैं।”

भारत ने की है कूटनीति की वकालत गौरतलब है कि भारत ने यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से ही कूटनीति और वार्ता के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर यह चुके हैं कि यह युद्ध का युग नहीं है। एक तरफ जहां यूक्रेन संग वार्ता जारी रख भारत ने शांति प्रयासों में अहम योगदान दिया है, वहीं दूसरी तरफ भारत ने रूस को भी बातचीत की मेज पर विवाद सुलझाने की अपील की है। कई देश भारत के इस रुख की सराहना कर चुके हैं।

लाखों लोगों की जा चुकी है जान गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए 4 साल से ज्यादा समय बीत गया है। दोनों पक्ष अब भी एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में लाखों रूसी और यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो चुकी है। वहीं हजारों आम नागरिक भी मारे गए हैं।

भारत से सीख ले सकती है दुनिया वल्दाई फोरम में पुतिन ने भारत की सांस्कृतिक विविधता की भी तारीफ की। पुतिन ने कहा, "भारत की विविधता से हमेशा आश्चर्यचकित करता है। जिस तरह से अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं के लोग एक साथ रहते हैं, वह अविश्वसनीय है।" उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में कुछ ऐसा अनोखा है जो दुनिया के देशों के लिए एक मिसाल बन सकता है। भारत के अनुभव को देखकर अन्य देश भी सीख ले सकते हैं।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook