लाइव टीवी

जिसे छह प्रदेशों की पुलिस नहीं ढूंढ पाई वो यूपी में पकड़े गए, छठी-पांचवी फेल पति-पत्नी का हैरतअंगेज कारनामा

यूपी के सीतापुर जिले से छठी-पांचवी फेल पति-पत्नी का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है।

झटपट समझें

यूपी के सीतापुर जिले से छठी-पांचवी फेल पति-पत्नी का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है। दोनों फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर लोगों को फंसाते थे।

मुख्य बातें

  • यूपी के सीतापुर जिले से छठी-पांचवी फेल पति-पत्नी का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है।
  • दोनों फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर लोगों को फंसाते थे।
  • ठग दंपति की तलाश में छह प्रदेशों की पुलिस लगी हुई थी, लेकिन यूपी में दोनों धर दबोचे गए।
जिसे छह प्रदेशों की पुलिस नहीं ढूंढ पाई वो यूपी में पकड़े गए, छठी-पांचवी फेल पति-पत्नी का हैरतअंगेज कारनामा
जिसे छह प्रदेशों की पुलिस नहीं ढूंढ पाई वो यूपी में पकड़े गए, छठी-पांचवी फेल पति-पत्नी का हैरतअंगेज कारनामा

यूपी के सीतापुर जिले से छठी-पांचवी फेल पति-पत्नी का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है। दोनों फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर लोगों को फंसाते थे। ठग दंपति की तलाश में छह प्रदेशों की पुलिस लगी हुई थी, लेकिन यूपी में दोनों धर दबोचे गए। यह दंपति ठग कभी बैंक मैनेजर तो कभी आयकर अधिकारी बनकर जालसाजी करते थे। पुलिस के मुताबिक दोनों ने देशभर में 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। सीतापुर में नीलाम होने वाले सोने के सिक्के सस्ते दिलाने और पुराने कटे-फटे नोट बदलने का झांसा देकर तीन लोगों से 27 लाख रुपये ठगे थे। दोनों के खिलाफ पांच राज्यों में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 लाख रुपये नकद, करीब छह लाख रुपये कीमत के जेवर और बैंक मैनेजर व आयकर अधिकारी के फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 14 सितंबर को प्रेमनगर निवासी रामनरेश जायसवाल ने 22 लाख रुपये, लांड्री संचालक अतुल ने चार लाख रुपये और प्रेमलता बाजपेयी ने एक लाख रुपये की ठगी का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज कराया था।

बैंक का अफसर बताकर करते थे ठगी रामनरेश के मकान में किराये पर रहने वाले रोहित बाजपेयी ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक की मिश्रिख शाखा का मैनेजर बताया था। उसकी पत्नी अन्नू बाजपेयी उर्फ चन्द्रा खुद को आयकर अधिकारी बताती थी। दोनों ने नीलाम होने वाले सोने के सिक्के कम कीमत में दिलाने और पुराने कटे-फटे नोट बदलवाने के नाम पर 27 लाख रुपये ऐंठ लिए। मुकदमे के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने कन्नौज के भगवान मकरंद नगर निवासी रोहित बाजपेयी और नेपाल के चितवन भरतपुर निवासी उसकी पत्नी अन्नू बाजपेयी उर्फ चन्द्रा को गिरफ्तार कर लिया।

पांच राज्यों में 10 मुकदमे पुलिस के अनुसार दंपति के खिलाफ बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में 10 मुकदमे दर्ज हैं। सीतापुर के अलावा गाजियाबाद, बनारस, झांसी और कुशीनगर में भी मुकदमे दर्ज हैं। छह प्रदेशों की पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही थी। सीओ ने बताया कि रोहित बाजपेयी ने झांसी में खुद को टीटीई बताकर यात्रियों से टिकट बनाने के नाम पर रुपये वसूले थे। इस मामले में जीआरपी ने उसे गिरफ्तार किया था।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook