आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर स्टार स्पोर्ट्स ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें किंग कोहली खुद अपने वनडे करियर की बेस्ट इनिंग चुनते हुए नजर आ रहे हैं। विराट का वनडे डेब्यू 2008 में हुआ था। पिछले 18 सालों में उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 55 शतक जड़ने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। हालांकि एक 43 रनों की पारी की उनके दिल में खास जगह है, जिसे कोहली ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया है।दिस और दैट' के इस क्विज में कोहली के सामने सबसे पहले दो पारियां रखीं गईं। दोनों ही पारियां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। पहली होबार्ड में 2012 ट्राई सीरीज के दौरान श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 133 रन और दूसरी 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 35 रन। कोहली ने अपनी इस 35 रनों की पारी को चुना।
वह काफी देर इसी के साथ बने रहे, क्योंकि यह पारी तब आई जब वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खिताबी मुकाबले में जल्दी आउट हो गए थे और उन्होंने गौतम गंभीर के साथ एक महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इसी मैच से सचिन-विराट का एक वीडियो खूब वायरल होता है, जिसे लेकर कहा जाता है कि तेंदुलकर ने यहां से अपनी विरासत कोहली को सौंपी थी।
इसके बाद 2023 वर्ल्ड कप के दौरान चेन्नई में खेली गई 85 रनों की पारी, इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में पुणे में खेली गई 122 रनों की पारी और 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में 160 रनों की पारी आई, मगर कोहली ने अपने 35 रनों की पारी को ऊपर रखा।
प्रकाशित: गुरुवार, 5 नवंबर 2026 | 1:10 PM IST

