अरुण चट्ठा दूसरों के पहचान पत्र से सिम कार्ड हासिल करने के मामले पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। यहां से मोबाइल नंबर से जुड़ीं 32 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से करीब 16 लाख लोगों की आईडी का गलत इस्तेमाल कर सिम कार्ड जारी किए गए। इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में का नंबर आता है।
दूरसंचार विभाग से जुड़े एक अधिकारी कहते हैं कि शुरुआत में मोबाइल नंबर सिर्फ आधार या दूसरी कोई आईडी लेकर जारी कर दिए जाते थे। ऐसे में काफी बड़ी संख्या में लोगों ने किसी दूसरे की आईडी लेकर मोबाइल नंबर को जारी कर लिया। ऐसे नंबर साइबर ठगी व अन्य आपराधिक गतिविधियों के लिए हासिल किए गए।
अब टेलीकॉम कंपनियां भी अपने स्तर पर ऐसे नंबरों का सत्यापन कर रही है, लेकिन इसके साथ ही दूरसंचार विभाग ने भी लोगों की सुविधा दी है कि वह यह देख पाएं कि उनके नाम पर कितने नंबर चल रहा है। इससे लोगों में जागरुकता आई है और अब बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही हैं।
बिना उपयोग वाले सिम बंद कराए वहीं, 41 लाख से अधिक मोबाइल नंबर को लेकर लोगों ने कहा कि सिम कार्ड हमारा नाम पर जरूर जारी हुआ है, लेकिन अब हमें इसकी कोई जरूरत नहीं है। इसलिए सिम कार्ड को बंद कर दिया जाए। लोगों की शिकायतों के आधार पर अभी तक 1.17 करोड़ से अधिक मोबाइल नंबर को बंद किया जा चुका है।
पोर्टल और ऐप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं शिकायत दूरसंचार विभाग ने संचार साथी पोर्टल और ऐप के जरिए आम लोगों को यह सुविधा दी गई है कि वह अपना मोबाइल नंबर डालकर यह देख सकते हैं कि उनके नाम पर कुल कितने मोबाइल नंबर सक्रिय हैं।
अगर किसी व्यक्ति को पता चलता है कि उसके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर के अतिरिक्त अन्य मोबाइल नंबर भी लिया गया है तो वह पोर्टल व ऐप के माध्यम से ही उस नंबर को बंद करने की रिपोर्ट दर्ज करा सकता है। 16 मई 2023 से पोर्टल और 17 जनवरी 2025 से पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की गई है।
ऐसे करें पता -सबसे पहले https://www.sancharsaathi.gov.in पर जाएं या गूगल प्ले स्टोर से संचार साथी ऐप को डाउनलोड करें।
-उसके बाद Citizens Citizen Centric Services सेक्शन में जाएं।
वहां पर Know Mobile Connections in Your Name पर क्लिक करें।
-उसके बाद 10 डिजिटल को मोबाइल नंबर डालने का कॉलम खुलकर आएगा।
- कॉलम में अपना नंबर और कैप्चर कोड डालकर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना नाम और सरनेम डाला।
- उसके बाद आपके नाम पर सक्रिय मोबाइल नंबर खुलकर आएंगे।
- अगर आपको पता चलता है कि कोई ऐसा नंबर भी एक्टिव है जो आपके नाम पर लिया गया है लेकिन आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
- उस नंबर पर क्लिक करें और वहीं से नंबर को बंद करके के लिए रिपोर्ट कर दें।
क्षेत्र में बार बंद किए गए मोबाइल नंबर और शिकायतों का ब्यौरा बिहार शिकायत: 16,54,334
समाधान: 13,04,976
जांच जारी 3,49,358
मेरा नंबर नहीं: 7,61,222
नंबर की जरूरत नहीं: 2,93,381
दिल्ली शिकायत: 15,91,422
समाधान: 13,79,897
जांच जारी: 2,11,525
मेरा नंबर नहीं: 7,25,565
नंबर की जरूरत नहीं: 2,91,171
पूर्वी उत्तर प्रदेश शिकायत: 32,06,672
समाधान: 27,14,948
जांच जारी: 4,91,724
मेरा नंबर नहीं: 16,14,345
नंबर की जरूरत नहीं: 5,21,909
पश्चिमी उ.प्र. शिकायत: 18,09,567
समाधान: 14,65,144
जांच जारी: 3,44,423
मेरा नंबर नहीं: 9,11,735
नंबर की जरूरत नहीं: 2,72,329

