लाइव टीवी

अनंत सिंह का खुला ऐलान, नीरज कुमार को जीतने नहीं देंगे MLC चुनाव; सुलह नहीं करवा सकी JDU

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- हराने में झोंक देंगे पूरी ताकत

झटपट समझें

मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह ने विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार को हराने का ऐलान किया है, जिससे पार्टी की सुलह कराने की कोशिशें नाकाम हो गई हैं।

मुख्य बातें

  • अनंत सिंह ने जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार को एमएलसी चुनाव में हराने का ऐलान किया है।
  • अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर उन्हें फंसाने और जेल भेजने का आरोप लगाया है।
  • उन्होंने नीरज कुमार को नार्को टेस्ट कराने की चुनौती दी है।
  • जदयू ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही।
  • अनंत सिंह ने पहले ही अनुज कुमार को समर्थन देने का ऐलान किया था।
एक आदमी हाथ हिला रहा है और धूप का चश्मा पहने हुए है।
जदयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोला।

मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह ने विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने खुला ऐलान कर दिया है कि नीरज को हराने में पूरी ताकत झोंक देंगे। कहा कि वे जदयू के खिलाफ कोई काम नहीं कर रहे हैं क्योंकि विधान परिषद का चुनाव पार्टी के सिंबल पर नहीं होता है। आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने ललन सिंह को हराने की भी साजिश रची। इस बार उनकी हार निश्चित है। इसके लिए पूरी ताकत लगा देंगे। अनंत सिंह ने नीरज कुमार को नार्को टेस्ट कराने की चुनौती दी।

पटना सीट पर विधान परिषद का चुनाव जदयू के लिए टफ और मतदाताओं के लिए दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ राजद ने अपना उम्मीदवार दे दिया है तो दूसरी और प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी ताल ठोक दिया है। सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि एनडीए कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ उन्हीं के इलाके मोकामा से ताल्लुक रखने वाले जदयू पार्टी के विधायक अनंत सिंह ने उन्हें हराने का बीड़ा उठा लिया है।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार ने चारों विधानसभा चुनाव में मेरा विरोध किया। 2015 में नीरज कुमार के कारण ही मुझे निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा। वे ललन सिंह का भी विरोध करते हैं। जब जब पार्टी ने मुझे टिकट दिया तो नीरज कुमार ने कहा कि अपराधी को टिकट मिल गया है। पिछली मीटिंग में मैंने पूछा कि मेरी क्या गलती है कि बार-बार विरोध करते हैं तो कोई जवाब नहीं दिया। अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार ने ही मेरे घर में एके-47 रखवाकर फंसाया और जेल भेजवाया। पार्टी से टिकट मिलने पर भी मेरा विरोध करता रहा।

पार्टी द्वारा मनाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि जब नीरज मेरा विरोध करते हैं तो पार्टी उन्हें नहीं मनाती है जबकि मेरे वोट से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनते हैं और ललन सिंह के वोट से प्रधानमंत्री बनते हैं। नीरज के वोट से किसको क्या बनना है कि पार्टी मुझे मनाएगी। वे विरोधियों को शराब पिलाकर मुझे गाली दिलवाते हैं। ऐसे में मैं उन्हें कभी समर्थन नहीं दे सकता। पार्टी चाहे तो हम दोनों का नार्को टेस्ट करवा ले, सबकुछ साफ हो जाएगा। अनंत सिंह ने दावा किया कि नीरज को जितनी भी ताकत है लगा लें लेकिन, जीत नहीं पाएंगे। उन्हें हराने के लिए मैं भी पूरी ताकत झोंक दूंगा। उनकी जमानत बच जाए वही गनीमत है।

अनंत सिंह ने पहले ही अपने एक अन्य साथी अनुज कुमार को समर्थन देने का ऐलान किया था। बाढ़ के बेढना गांव में भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि पटना एमएलसी स्नातक सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लोग अनुज कुमार सिंह को समर्थन देकर जिताएंगे। उसके बाद दोनों के बीच पैचअप कराने के लिए निशांत कुमार के नेतृत्व में जदयू की बैठक बुलाई गई। बैठक से निकले अनंत सिंह ने मीडिया से कोई बात नहीं की। जदयू की ओर से दावा किया गया कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच सुलह हो गई है

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook