लाइव टीवी

प्रधानमंत्री मोदी की हिटलर से तुलना, केजरीवाल बोले- कल का तांडव सारी हदें पार

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर भड़के आप संयोजक

झटपट समझें

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए कहा है कि कल का तांडव सारी हदें पार कर गया, जिसमें उन्होंने हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया।

मुख्य बातें

  • केजरीवाल ने पीएम मोदी के कल के कार्यों को हिटलर से भी बदतर बताया।
  • उन्होंने कहा कि छोटी लड़कियों, वकीलों और पत्रकारों के साथ बदसलूकी की गई।
  • केजरीवाल ने मोदी सरकार द्वारा वकीलों को सड़क पर घसीटने की निंदा की।
  • आम आदमी पार्टी के संयोजक को भी हिरासत में लिया गया था।
  • केजरीवाल ने वोट चोरी बंद करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
दो राजनेताओं की तस्वीर, एक बोल रहा है और दूसरा सुन रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन हुआ।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली प्रदर्शकारियों को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एकबार फिर तीखा हमला बोला है।

केजरीवाल ने कहा 'कल मोदी जी ने जो तांडव किया है उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया। उनके अत्याचार के वीडियो चारों ओर घूम रहे हैं। छोटी-छोटी लड़कियों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है और बदसलूकी की जा रही है। वकीलों को नहीं छोड़ा पत्रकारों को नहीं छोड़ा। किसी को नहीं छोड़ा। ऐसा न हो कि इसबार ज्ञानेश कुमार के साथ साथ मोदी जी का भी इस्तीफा हो जाए।'

वकीलों की हिरासत पर भी भड़के एक अन्य वीडियो में उन्होंने कहा ‘कल मोदी सरकार ने वकीलों को भी नहीं छोड़ा। किस तरह से एक सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील को मोदी जी की पुलिस सड़क पर घसीटकर ले गई। वकीलों को पीटा और हिरासत में लिया। वकीलों के साथ बदतमीजी की। आज तक इतिहास के अंदर किसी सरकार ने वकीलों के साथ बदतमीजी करने की हिम्मत नहीं की। जिसने की वो सरकार नहीं बची।’

अरविंद केजरीवाल भी हिरासत में लिए गए थे आपको बता दें कि शनिवार को अरविंद केजरीवाल भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी नेताओं के साथ जंतर-मंतर कूच कर रहे थे तभी उन्हें हिरासत में लिया गया था। इसके बाद करीब 3 घंटे तक जाफराबदा पुलिस स्टेशन से रिहाई दी गई।

थाने से भी चेताया था रिहाई से पहले केजरीवाल ने थाने से ही एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया था जिसमें कहा था कि 'आप लोगों से पंगा लेना बंद करो। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ले लो। वोट चोरी करना बंद करो। अगर आपने पंगा ले लिया और देश के युवा जिस दिन सड़कों पर उतर गए और अब बहुत जबरदस्त तरीके से उतर भी रहे हैं तो फिर आपके लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा।'

मालूम हो कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी), छात्रों संगठनों और विपक्ष ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बुलाया था। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी के कारण प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने 7000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेने के बाद रात में रिहाई दे थी। सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को तो विमान से हिरासत में ले लिया गया था।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook