लाइव टीवी

ममता ने सोनिया को मनाया, पर राहुल के सवाल पर घूम गईं

INDIA गठबंधन की बैठक में सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की नजदीकियां दिखीं, लेकिन राहुल के पीएम पद के सवाल पर ममता ने चुप्पी साधी।

झटपट समझें

INDIA गठबंधन की बैठक में सोनिया गांधी और ममता बनर्जी साथ दिखे, जहां ममता ने सोनिया को बैठक में आने के लिए मनाया था, लेकिन राहुल गांधी के पीएम पद के उम्मीदवार होने के सवाल पर ममता ने कोई जवाब नहीं दिया।

मुख्य बातें

  • ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी को INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए मनाया।
  • बैठक में सोनिया गांधी और ममता बनर्जी एक साथ बैठे नजर आए।
  • राहुल गांधी के पीएम पद के उम्मीदवार होने के सवाल पर ममता बनर्जी ने चुप्पी साधी।
  • ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
  • कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर तंज कसा।
दो महिलाएँ एक-दूसरे से बात कर रही हैं।
INDIA गठबंधन की बैठक में नेताओं की उपस्थिति।

INDIA गठबंधन की बुधवार को हुई बैठक में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी काफी नजदीक नजर आईं। खबरें हैं कि इस बैठक में आने के लिए सोनिया गांधी को ममता बनर्जी ने ही जोर देकर मनाया था। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। बैठक के बाद का ममता टीएमसी प्रमुख का एक और बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोकसभा सांसद राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद पर उम्मीदवारी के सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहीं हैं।

बुधवार को हुई बैठक में ममता बनर्जी और सोनिया गांधी साथ बैठे नजर आईं। उनके पास ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एसपी सांसद सुप्रिया सुले भी थीं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले जून में हुई मीटिंग में भी दोनों नेता साथ बैठी थीं और गले मिलते हुए फोटो भी खूब वायरल हुआ था। खास बात है कि तब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए कुछ ही दिन हुए थे और बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था।

ममता बनर्जी ने ही सोनिया गांधी को मनाया? इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि INDIA गठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने के लिए ममता बनर्जी ने ही सोनिया गांधी को मनाया था। उन्होंने कांग्रेस सांसद से मार्गदर्शन देने के लिए कहा था। वहीं, बैठक के दौरान जब पूर्व सीएम चुनाव आयोग पर निशाना साध रही थीं, तब सोनिया ने उनकी पीठ थपथपाई।

राहुल गांधी के पीएम बनने के सवाल पर बात घुमाई बुधवार को ही जब पत्रकारों ने जब बनर्जी से पूछा कि क्या साल 2029 के लोकसभा चुनाव राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। इस सवाल पर वह चुप्पी साधती हुई नजर आईं। साथ ही उन्होंने कहा, 'हम कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।' खास बात है कि पश्चिम बंगाल चुनाव हारने से पहले कई मौकों पर अविभाजित टीएमसी कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाती रही है।

ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा बनर्जी ने आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर सरकारें बनाईं। उन्होंने कहा था, 'लेकिन अब यह सामने आ गया है कि ज्ञानेश कुमार 'चोर, डाकू' हैं। उन्होंने लोगों के वोट चुरा लिए, ईवीएम मशीनों को जला दिया, ईवीएम मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया और मतगणना में धांधली की। इसलिए ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो हम लोग मिट्टी से आसमान तक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे... हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे।'

कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर कसा तंज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'दीदी को दिल्ली जाना पड़ा, इसकी वजह आप सभी जानते हैं... क्योंकि वह पश्चिम बंगाल में हार चुकी हैं।' उन्होंने कहा, 'कई तथाकथित नेताओं ने विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व के लिए पहले राहुल गांधी का विरोध किया था लेकिन वास्तविकता यह है कि केवल राहुल गांधी ही गठबंधन का नेतृत्व कर सकते हैं और उन्हें ही सबसे आगे होना चाहिए।' उन्होंने यह भी कहा कि अगर बनर्जी ने गांधी के नेतृत्व का साथ दिया होता, तो स्थिति कुछ और होती।

कांग्रेस ने ममता बनर्जी पर कसा तंज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'दीदी को दिल्ली जाना पड़ा, इसकी वजह आप सभी जानते हैं... क्योंकि वह पश्चिम बंगाल में हार चुकी हैं।' उन्होंने कहा, 'कई तथाकथित नेताओं ने विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व के लिए पहले राहुल गांधी का विरोध किया था लेकिन वास्तविकता यह है कि केवल राहुल गांधी ही गठबंधन का नेतृत्व कर सकते हैं और उन्हें ही सबसे आगे होना चाहिए।' उन्होंने यह भी कहा कि अगर बनर्जी ने गांधी के नेतृत्व का साथ दिया होता, तो स्थिति कुछ और होती।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook