जहां भी भारतीय टीम जाती है, वहां फैंस पहुंच ही जाते हैं। न्यूजीलैंड में भी भारत के हजारों फैंस आपको स्टेडियम में हर मैच में नजर आ जाएंगे। इनमें अब कुछ फैन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के भी हो गए हैं। उन्हीं में से एक फीमेल फैन ने वैभव को परिवार के सदस्य जैसी सलाह वेलिंग्टन टी20 मैच के बाद दे दी। न्यूजीलैंड की सर्दी को देखते हुए महिला फैन ने कहा कि बेटा गर्म पानी पीना, यहां बहुत ठंड है। इसके अलावा इस महिला फैन ने ये भी कहा कि वह बलिया से हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, जब पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंग्टन में खत्म हुआ तो वैभव सूर्यवंशी ऑटोग्राफ देने के लिए स्टैंड्स के करीब पहुंचे थे, जहां दर्शक उनका इंतजार कर रहे थे। इन्हीं में उनकी एक महिला फैन भी थी, जिनसे एक छोटी सी बातचीत वैभव की हुई। दर्शक दीर्घा से एक महिला की आवाज आवाज आती है और वह लगाकर कहती हैं, "वैभव...हैलो वैभव.. हम लोग भी बलिया से हैं और तुम ठंडा पानी मत पीना, गर्म करके ही पीना। यहां बहुत ठंड है।" यह बात सुनकर वैभव भी मुस्कुराने लग जाते हैं और जवाब में कहते हैं, "अच्छा जी, ठीक है।" यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वैभव सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत करने का मौका मिला। दूसरे टी20 मैच में वे नंबर 3 पर खेले थे और फ्लॉप रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें ओपनिंग स्लॉट मिला तो उन्होंने दिखा दिया कि वे टॉप पर क्या कर सकते हैं। पहले 5 ओवर में ही उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 100 रन बना लिए थे। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 118/0 था, जो जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर किसी भी टीम का था।
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 113 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। वैभव भले ही अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन टीम की जीत की नींव उन्होंने ऐसी रख दी थी, जिसे कोई हिला नहीं पाया। इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के उन्होंने जड़े और सिर्फ 5 रन दौड़कर पूरे किए। भारत के सामने 199 रनों का लक्ष्य था, जिसे भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। तूफानी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अभिषेक शर्मा रहे।
प्रकाशित: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 | 12:53 PM IST

