कॉकरोच जनता पार्टी के निशाने पर अब सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे आ गए हैं। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने उन्होंने चुनौती दे दी है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साल्वे ने सीजेपी जैसे समूहों को मिल रही फंडिंग पर सवाल उठाए थे। साथ ही उन्होंने पार्टी के नेताओं का भी नाम लिया था। अब दीपके का कहना है कि अगर उनके पास सबूत हैं, तो सरकार को सौंप दें।
अभिजीत दीपके ने कहा, 'मैं हरीश साल्वे से कहना चाहता हूं कि उन सबूतों को अमित शाह को सौंप दो। अब तक अमित शाह साबित नहीं कर पाए हैं कि हमें विदेश से फंडिंग मिल रही है। अगर हरीश साल्वे के पास सबूत हैं, तो उन्हें अमित शाह को दे दीजिए। साफ है कि उन्हें ऐसा करने में परेशानी हो रही है।'
बाहरी साजिश के हरीश साल्वे ने लगाए थे आरोप साल्वे ने आरोप लगाए थे कि भारत के खिलाफ बाहर से कोशिशें की जा रहीं हैं। IANS से बातचीत में साल्वे ने कहा था, 'ये प्रयास बाहर से फंडेड हैं। मैं तो आरोप लगा रहा हूं कि ये बाहर से फंडेड हैं, ये बाहर से मोटिवेटेड है। और ये खासतौर से बाहर के देश, खासतौर से अमेरिका को देख लो। बड़ा नाखुश है भारत है।'
उन्होंने इस दौरान खासतौर से अमेरिका का नाम लिया था। उन्होंने कहा था, 'हमारे वित्त मंत्री ने यह कह दिया कि सब फ्री ट्रेड समझौते हो रहे हैं। कनाडा के साथ भी काफी आगे तक बात पहुंच गई है। अमेरिका के बारे में पूछा, तो उन्होंने सीधा कह दिया कि ये स्थिर हो गई है। उन लोगों को आदत पड़ गई है कि जैसा हमने कहा वैसा करो नहीं तो हम उपद्रव करेंगे।'
नेपाल और बांग्लादेश का जिक्र सीनियर एडवोकेट ने भारत के पड़ोसी मुल्कों का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, 'ये क्या कोई शक है कि नेपाल में गड़बड़ किसने कराई। कोई शक है कि श्रीलंका में गड़बड़ किसने कराई। बांग्लादेश में गड़बड़ किसने कराई। किसने करा है ये सब। सब बाहर की ताकतें करा रहीं हैं। इनका कहना सही है कि ये वैसे हालात भारत में कराना चाह रहे हैं।'
फंडिंग का मुद्दा उन्होंने सवाल उठाए हैं कि भारत में हो रहे प्रदर्शनों में पैसा कौन खर्च कर रहा है। उन्होंने कहा, 'ये कौन हैं दीपके जी, और ये सौरभ दास और ये मिस्टर यूट्यूबर हैं क्या नाम है उनका। जर्मन नेशनल हैं। कोई इधर का नेशनल है, सब बाहर से आ गए। और अचानक भारत के ने
मोदी सरकार के खिलाफ साजिश के आरोप उन्होंने कहा, 'मुझे तो कोई शक नहीं है। एक कोशिश की जा रही है कि मोदी सरकार जो आज फोकस्ड है कि हम होर्मुज की समस्या से कैसे निपटें, हम ग्रोथ कैसे करें, हम अपनी तकनीक को कैसे आगे बढ़ाएं। हम लोगों को सैटेलाइट नहीं आने देंगे और हमारे खुद के सैटेलाइट बनेंगे और हमारे लोग सैटेलाइट चलाएंगे। हमारी कंपनियां हमारी सैटेलाइट चलाएंगे।'
उन्होंने कहा, 'एक जनाब लगे हुए हैं कि भारत को गाली दे रहे हैं कि हमारी सैटेलाइट क्यों नहीं आने दे रहे। ये सब जो लोग हैं, परेशान हैं मोदी सरकार से कि मोदी सरकार अड़ी हुई है। तो हटाओ उनको और ऐसे लोग लगाओ जो हमारे दोस्त हों। मेरे को तो कोई शक नहीं है। बड़ा साफ पैटर्न दिख रहा है पिछले 6-8 महीने से और ये सरकार का दायित्व बनता है कि इस तरह के आंदोलनों को डील करें।'
मैरी मिलिबेन के आरोप अमेरिकी सिंगर मैरी मिलिबेन ने आरोप लगाए हैं की सीजेपी को अमेरिका से फंडिंग हो रही है। उन्होंने कहा, 'भारत के सभी युवा देशभक्तों के लिए। यह समय चुप रहने का नहीं है। अभिजीत दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका के डोनर्स की तरफ से फंड दिया जा रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं।'
प्रकाशित: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 | 2:00 PM IST

