कॉकरोचों को निपटाने आ गई ‘लाल हिट जनता पार्टी’; अभिजीत दीपके को किसने दी चुनौती?

कॉकरोच जनता पार्टी को निपटाने के लिए नई पार्टी बन गई है।

कॉकरोचों को निपटाने आ गई ‘लाल हिट जनता पार्टी’; अभिजीत दीपके को किसने दी चुनौती?
कॉकरोचों को निपटाने आ गई ‘लाल हिट जनता पार्टी’; अभिजीत दीपके को किसने दी चुनौती?
मुख्य बातें

कॉकरोच जनता पार्टी को निपटाने के लिए नई पार्टी बन गई है। ये है लाल हिट जनता पार्टी।

  • कॉकरोच जनता पार्टी को निपटाने के लिए नई पार्टी बन गई है।
  • ये है लाल हिट जनता पार्टी।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अभिजीत दीपके की CJP यूं ही निशाने पर है।

कॉकरोच जनता पार्टी को निपटाने के लिए नई पार्टी बन गई है। ये है लाल हिट जनता पार्टी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अभिजीत दीपके की CJP यूं ही निशाने पर है। दीपके के कॉकरोचों पर कभी अराजकता फैलाने तो कभी अमेरिका से फंडिंग मिलने के आरोप लग रहे हैं। ऐसे में अब लाल हिट जनता पार्टी ने मोर्चा खोल CJP को सीधी चुनौती दे दी है।

देश भर में चल रहे प्रदर्शनों के बीच दिल्ली में कुछ लोगों ने इस नाम से एक नया ग्रुप बनाया गया है। रविवार को दिल्ली के मालवीय स्मृति भवन में संगठन की पहली सदस्यता बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में शामिल लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस पार्टी सहित अन्य प्रदर्शनकारियों पर जमकर निशाना साधा है।

अयान भटनागर बरसे लाल हिट जनता पार्टी का प्रमुख और संयोजक अयान भटनागर को बनाया गया है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अयान भटनागर ने CJP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि इस बैठक का मकसद भविष्य की रणनीति तय करना और यह दिखाना था कि कम समय में भी बड़ी संख्या में लोग जुट सकते हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यह भी कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कॉल कर दें तो न जाने कितने लोग सड़कों पर आ जाएंगे।

दीपके को सीधी चुनौती अयान भटनागर ने एक बयान में कहा है कि वे CJP के साथ खुली बहस के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “लाल हिट जनता पार्टी चुनाव लड़ने के लिए नहीं बनाई गई है, जैसा कि हम पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं। हम सीजेपी और उसके प्रदर्शनों के खिलाफ खड़े हैं। हम तेलचलट्टे, जो देश के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं और देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ हैं। हम लोग अलग-अलग समूहों में, बड़े और छोटे स्तर पर इकट्ठा होकर अपने विचार और बात आगे रखेंगे। और यह बताएंगे कि अब उनके सामने लाल HIT जनता पार्टी जैसी पार्टी भी मौजूद है। अगर हिम्मत है, तो आइए और बहस करिए। आप जीते तो आपकी और हम जीते तो हमारी।”

प्रदर्शनकारियों से क्यों नाराज? भटनागर का कहना है कि प्रदर्शन की वजह से कारोबारियों का धंधा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा है कि दशहरा से दिवाली का समय देश भर के व्यापारियों के लिए सबसे अहम होता है। कनॉट प्लेस जैसे मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन से कामकाज ठप हो गया है। उन्होंने प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी का मुद्दा भी उठाया। अयान भटनागर ने कहा, "पीएम मोदी सूर्य नमस्कार करते हैं और अपशब्द सह सकते हैं, लेकिन देश की संस्थाओं को गाली देना और पुलिस के प्रति अविश्वास पैदा करना किसी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।”

प्रकाशित: सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 | 12:30 PM IST

यह खबर शेयर करें

WhatsAppFacebookXTelegram