अभिजीत दीपके को केंद्रीय मंत्री का खुला ऑफर- हमारी पार्टी में आ जाओ, मोदी हमारे कैप्टन

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को दो टूक कहा है कि पीएम मोदी फिर से 2029 में जीत दर्ज करने जा रहे हैं और अभिजीत दीपके को ऑफर दिया कि वह उनकी पार्टी में आ जाएं।

अभिजीत दीपके को केंद्रीय मंत्री का खुला ऑफर- हमारी पार्टी में आ जाओ, मोदी हमारे कैप्टन
अभिजीत दीपके को केंद्रीय मंत्री का खुला ऑफर- हमारी पार्टी में आ जाओ, मोदी हमारे कैप्टन
मुख्य बातें

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को दो टूक कहा है कि पीएम मोदी फिर से 2029 में जीत दर्ज करने जा रहे हैं और अभिजीत दीपके को ऑफर दिया कि वह उनकी पार्टी में आ जाएं। अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैप्टनशिप में एनडीए 2029 के लोकसभा चुनावों में सत्ता में बनी रहेगी।

  • केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को दो टूक कहा है कि पीएम मोदी फिर से 2029 में जीत दर्ज करने जा रहे हैं और अभिजीत दीपके को ऑफर दिया कि वह उनकी पार्टी में आ जाएं।
  • अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैप्टनशिप में एनडीए 2029 के लोकसभा चुनावों में सत्ता में बनी रहेगी।
  • केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को भी अपनी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) में शामिल होने का न्योता दिया।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को दो टूक कहा है कि पीएम मोदी फिर से 2029 में जीत दर्ज करने जा रहे हैं और अभिजीत दीपके को ऑफर दिया कि वह उनकी पार्टी में आ जाएं। अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैप्टनशिप में एनडीए 2029 के लोकसभा चुनावों में सत्ता में बनी रहेगी। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को भी अपनी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) में शामिल होने का न्योता दिया।

अठावले इलाके में सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए धाराशिव के अपने दौरे के दौरान रिपोर्टरों से बात कर रहे थे। अठावले ने कहा, "पीएम मोदी का बेड़ा मजबूत है और 2029 (लोकसभा चुनाव) में कोई बदलाव (सरकार में) नहीं होने वाला है। मोदी हमारे कैप्टन हैं और मैं उनका प्लेयर हूं।" उन्होंने आगे कहा कि वह राहुल गांधी का विकेट लेंगे।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "अगर अभिजीत दीपके अंबेडकरवादी हैं तो उन्हें युवाओं को पार्टी के साथ खड़ा करने के लिए RPI (A) में शामिल होना चाहिए। वह बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों से पार्टी को मजबूत कर सकते हैं। दीपके को RPI (A) में शामिल होने के बारे में सोचना चाहिए।"

दीपके को जमानत मिली वहीं, अभिजीत दीपके को शनिवार को सशर्त जमानत दे दी गई और उनसे शांति बनाए रखने संबंधी बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने को कहा गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को कनॉट प्लेस में सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली के झंडेवालान स्थित घर से बाहर निकलते ही दीपके को हिरासत में ले लिया गया था। दीपके को 10 अक्टूबर को दिए गए शांति बॉन्ड का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

शांति बॉन्ड के आधार पर छोड़ा गया पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''शांति बॉन्ड में दिए गए आश्वासन के आधार पर, उन्हें छोड़ दिया गया। हम आगे की जानकारी के लिए लिखित आदेश का इंतजार कर रहे हैं।'' दीपके को मंदिर मार्ग पुलिस थाने में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी गई। हालांकि, पुलिस ने इस घटनाक्रम पर कोई बयान जारी नहीं किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस थाने और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।

प्रकाशित: शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 | 10:14 PM IST

यह खबर शेयर करें

WhatsAppFacebookXTelegram