सपा के बिना अपनी रायबरेली की सीट भी जीत पाओगे या नहीं? राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

सपा के बिना अपनी रायबरेली की सीट भी जीत पाओगे या नहीं? राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तंज
सपा के बिना अपनी रायबरेली की सीट भी जीत पाओगे या नहीं? राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तंज
मुख्य बातें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने खासतौर से राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि अगर सपा समर्थन ना करे तो वे अपनी राय बरेली की सीट भी नहीं जीत पाएंगे।

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
  • उन्होंने खासतौर से राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि अगर सपा समर्थन ना करे तो वे अपनी राय बरेली की सीट भी नहीं जीत पाएंगे।
  • इस दौरान राजनाथ सिंह ने दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को बांग्लादेश में हुए प्रदर्शनों से प्रेरित बताया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने खासतौर से राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि अगर सपा समर्थन ना करे तो वे अपनी राय बरेली की सीट भी नहीं जीत पाएंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को बांग्लादेश में हुए प्रदर्शनों से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश की जा रही है।

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) या विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ नहीं है। उनके मुताबिक, इसके पीछे का मकसद चुनाव सुधार नहीं, बल्कि देश में अशांति फैलाना और लोकतांत्रिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाना है।

कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर भी साधा निशाना राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों का उद्देश्य देश के मूल संवैधानिक ढांचे को खत्म करना और देश को आग में झोंकना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की ओर से सत्ता परिवर्तन जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना यह स्पष्ट करता है कि उनका संघर्ष चुनाव सुधार के लिए नहीं है। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल करने का नैतिक आधार खो देने का आरोप भी लगाया।

राहुल गांधी पर बोला हमला राजनाथ सिंह ने कहा, "कांग्रेस यूपी की सत्ता से 37 साल से बाहर है। क्या काम चोरी की वजह से या वोट चोरी की वजह से? मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या समाजवादी पार्टी के बगैर आप अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य रखते हैं या नहीं। कांग्रेस का यह दावा कि जनता को उसकी बात पर भरोसा है, ये कितना खोखला है, उसका प्रमाण उत्तर प्रदेश ही दे रहा है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं को ही एक दूसरे पर भरोसा नहीं है। वे एक दूसरे का विरोध करते हुए मौखिक ही नहीं, फिजिकल भी लड़ रहे हैं। क्या इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है?"

इससे पहले उन्होंने राहुल गांधी को सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर विध्वंस की राजनीति करने के बजाय जनमत का सम्मान करते हुए अपनी राजनीतिक भूमिका पर आत्ममंथन करना चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि जहां तक भारत के भविष्य का प्रश्न है तो उसकी जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने कहा, ''हमें टकराव नहीं संवाद और राष्ट्र निर्माण का मार्ग चुनना है।''

युवाओं को अराजक राजनीति का मोहरा बनाने का आरोप राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि देश के युवाओं को अराजक राजनीति का मोहरा बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की योजना बनाई जा रही है। रक्षा मंत्री ने कहा, “कोशिश की जा रही है कि देश के युवाओं को अराजक राजनीति का मोहरा बनाया जाए। बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश हो रही है।”

उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग खुले तौर पर कहते हैं कि उन्होंने सत्ता परिवर्तन के लिए बांग्लादेश से प्रशिक्षण लिया है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति सरकार को सड़क पर आंदोलन के जरिए गिराने की बात करता है। राजनाथ सिंह के मुताबिक, इन बयानों से स्पष्ट है कि उनका एकमात्र एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट करना और देश में अशांति पैदा करना है।

प्रकाशित: शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 | 12:41 PM IST

यह खबर शेयर करें

WhatsAppFacebookXTelegram