लाइव टीवी

दिल्ली-NCR में बढ़ते रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, निर्भया कांड से की तुलना

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में हालिया रेप की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है।

झटपट समझें

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में हाल ही में हुए रेप के मामलों पर स्वतः संज्ञान लिया है और इन घटनाओं की तुलना 2012 के निर्भया कांड से करते हुए कानून लागू करने वाली एजेंसियों की नाकामी पर नाराजगी व्यक्त की है।

मुख्य बातें

  • सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में हालिया रेप मामलों पर स्वतः संज्ञान लिया है।
  • कोर्ट ने इन घटनाओं की तुलना 2012 के निर्भया कांड से की है।
  • अदालत ने इन घटनाओं को कानून लागू करने वालों की नाकामी बताया है।
  • रोशनी की कमी और खराब निगरानी को सार्वजनिक जगहों के जोखिमभरा होने का कारण बताया गया।
  • कोर्ट ने जिम्मेदारी तय करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
  • नोएडा से दिल्ली के बीच चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप की घटना हुई थी।
भारत का सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में स्थित है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में हालिया रेप मामलों पर स्वतः संज्ञान लिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में हाल ही में हुए रेप के मामलों और दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग के साथ हुए रेप की पर स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इस घटना की तुलना निर्भया कांड से करते हुए नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा, 2012 की निर्भया घटना से इसक मामले की समानताएं देखे बिना नहीं रहा जा सकता।

कोर्ट ने इन घटनाओं को कानून लागू करने वालों की नाकामी बताते हुए कहा है कि रोशनी की कमी, निगरानी ठीक से ना होना और ऐसी अन्य सुविधाओं के अभाव में सार्वजनिक जगह भी जोखिमभरी बन रही है। कोर्ट ने कहा, कि ये घटनाएं साफ़ तौर पर कानून लागू करने वाली एजेंसियों की नाकामी को दिखाती हैं। रोशनी की कमी, खराब निगरानी और दूसरी प्रशासनिक सुविधाओं के अभाव के कारण पार्क और बसों जैसी सार्वजनिक जगहों को ज्यादा जोखिम वाली जगहें नहीं बनने दिया जा सकता। कोर्ट ने कहा, सिर्फ एकजुटता दिखाना काफी नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी तय करना जरूरी है। कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।

एक के बाद एक कई वारदातों से दहली थी दिल्ली पिछले दिनों एक बाद एक दिल्ली एनसीआर में आई गैंगरेप और छेड़छाड़ की वारदातों ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। पहली घटना में नोएडा से दिल्ली के बीच चलती स्लीपर बस में नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना ने निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी थीं। गैंगरेप के बाद लड़की को दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद एक और घटना दिल्ली के कालकाजी इलाके में आस्था कुंज पार्क में हुई थी जहां तीन लोगों ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लड़की का बारी-बारी से गैंगरेप किया था।

इस वारदात को एक पार्क में अंजाम दिया गया था। उस वक्त लड़की अपने पुरुष के साथ बैठी थी। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने दोनों को धमकी दी थी और पार्क से बाहर तक भी छोड़ा था। एक अन्य घटना दिल्ली के मुखर्जी नगर से सामने आई थी जहां एक कार में सवाल कुछ लड़कों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा और उसकी सहेली के साथ छेड़छाड़ की थी। उन पर कमेंट किए थे और उन्हें जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook