प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर, रमेश पवार भी चयन समिति में शामिल

बीसीसीआई ने की घोषणा, अजीत अगरकर की जगह लेंगे ओझा, पवार को मिली पश्चिम क्षेत्र से एंट्री।

दो भारतीय क्रिकेट कोच, एक नीली टोपी और धूप के चश्मे में, दूसरा नीले जैकेट में मुस्कुराते हुए।
बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया है।
मुख्य बातें

प्रज्ञान ओझा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया है, जबकि रमेश पवार को पुरुष चयन समिति में शामिल किया गया है। ओझा ने अजीत अगरकर का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो गया था।

  • प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बने हैं।
  • रमेश पवार को पुरुष चयन समिति में पश्चिम क्षेत्र से शामिल किया गया है।
  • ओझा ने अजीत अगरकर की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हुआ था।
  • ओझा वरिष्ठता के आधार पर समिति के चेयरमैन बने हैं।
  • समिति में ओझा, पवार के अलावा शिव सुंदर दास, आरपी सिंह और अजय रात्रा शामिल हैं।
  • बीसीसीआई ने पूर्व चेयरमैन अजीत अगरकर के योगदान की सराहना की है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बन गए हैं। वह अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी। अगकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हुआ था, जिसके बाद से 40 वर्षीय ओझा अंतरिम प्रमुख थे। बीसीसीआई ने पश्चिम क्षेत्र से रमेश पवार को पुरुष चयन समिति में शामिल किया है। ओझा वरिष्ठता (टेस्ट मैच की संख्या) के आधार पर समिति के चेयरमैन बने हैं। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और दो टी20 इंटनरेशनल खेले। वह जून 2008 से नवंबर 2013 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव थे

वसीम जाफर का भी हुआ था इंटरव्यू बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘’क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी (सीएसी), जिसमें अशोक मल्होत्रा ​​और जतिन परांजपे शामिल थे, ने पुरुष समिति के सदस्य की नियुक्त के लिए सिलेक्शन प्रोसेस को फॉलो किया। सीएसी ने आवेदनों की जांच और इंटरव्यू के लिए बीसीसीआई हेडक्वार्टर में मीटिंग की और फिर सर्वसम्मति से पवार के नियुक्ति की सिफारिश की।'' रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसी ने पूर्व ओपनर वसीम जाफर सहित चार या पांच उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया था। जाफर ने भारत की ओर से 31 टेस्ट और दो मैच खेले।

ओझा, पवार के अलावा ये भी कमेटी में वहीं, पवार ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान दो टेस्ट और 31 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 48 वर्षीय पवार भारतीय महिला टीम, मुंबई और गुजरात के हेड कोच रहे। उन्होंने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच के तौर पर काम किया। उन्होंने भारतीय महिला टीम को एशिया कप ट्रॉफी और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल दिलाया। पांच सदस्यों की समिति में ओझा, पवार के अलावा शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा हैं।

अगरकर की बीसीसीआई ने की सराहना बोर्ड ने सिलेक्शन कमिटी के पूर्व चेयरमैन अगरकर की प्रशंसा की। बीसीसीआई ने कहा, ''पुरुष सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन के तौर पर अपने कार्यकाल दौरान अजीत अगरकर की प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और योगदान के लिए उनकी सराहना करता है। जुलाई 2023 में अपनी नियुक्ति के बाद से अगरकर ने भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम समय में कमेटी का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी, दो एशिया कप खिताब और लगातार दो एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीते।''

प्रकाशित: सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 | 8:28 PM IST

यह खबर शेयर करें

WhatsAppFacebookXTelegram