जस्टिस कौल ने बताई CJP नेता सौरभ दास के साथ वायरल तस्वीर की कहानी, भाषा पर दी थी नसीहत

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस संजय किशन कौल ने सौरभ दास के साथ अपनी वायरल तस्वीर पर बयान दिया है।

एक आदमी और एक युवा लड़का पारंपरिक पोशाक पहने हुए हैं, और एक आदमी हरे रंग की शर्ट पहने हुए है।
रिटायर्ड जस्टिस संजय किशन कौल ने CJP नेता सौरभ दास के साथ अपनी वायरल तस्वीर के पीछे की कहानी बताई है।
मुख्य बातें

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस संजय किशन कौल ने CJP नेता सौरभ दास के साथ अपनी वायरल तस्वीर की कहानी बताई है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह तस्वीर एक साल पहले दिवाली के दौरान की है और उन्होंने सौरभ दास को अपनी भाषा में संयम लाने की नसीहत दी थी।

  • रिटायर्ड जस्टिस संजय किशन कौल ने CJP नेता सौरभ दास के साथ अपनी वायरल तस्वीर पर बयान दिया।
  • यह तस्वीर एक साल पहले दिवाली के दौरान की है।
  • जस्टिस कौल ने सौरभ दास को अपनी भाषा में संयम और नरमी लाने की सलाह दी थी।
  • कौल ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर नहीं हैं और उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल हो सकता है।
  • उन्होंने सौरभ दास से 10 मिनट की मुलाकात की बात कही, जब वह कहीं और जा रहे थे।
  • जस्टिस कौल ने कहा कि वह किसी पार्टी को सलाह नहीं देंगे, नहीं तो खबर बन जाएगी।

पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ पर टिप्पणियों के बाद सुर्खियों में आए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस संजय किशन कौल ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह संयोजक सौरभ दास के साथ अपनी वायरल तस्वीर की कहानी बताई है। जस्टिस कौल ने बताया कि यह एक साल पहले दिवाली के दौरान की तस्वीर है। उन्होंने बताया कि सौरभ दास ने उनसे कुछ मौकों पर मुलाकात की है। कौल को सौरभ दास की बोली खटकी थी और उन्होंने उन्हें इसमें संयम-नरमी लाने को कहा था।

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पूर्व जज ने संजय किशन कौल चुनाव आयोग से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की कोई जवाबदेही नहीं है, यहां कोई कुछ भी कह सकता है। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन उनकी कोई तस्वीर डालकर कहा जाएगा कि वह 'इस या उस' विचारधारा का समर्थन करते हैं। इसके बाद उन्होंने सौरभ दास के साथ अपनी तस्वीर की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी एक तस्वीर एक पत्रकार के साथ है जो...।

पूर्व जज ने कहा- पिछली दिवाली की है तस्वीर इस तस्वीर के बारे में और ज्यादा विस्तार से बताने को कहे जाने पर रिटायर्ड जज ने कौल ने कहा, 'एक साल पहले की तस्वीर है। वह (सौरभ दास) पत्रकार थे। कुछ बार मिले होंग मुझे। उन्होंने दीवाली के समय आने की बात कही। मैं कहीं और जा रहा था। मैंने कहा कि अच्छा 10 मिनट मिल लेता हूं। मैंने पत्नी से कहा कि कॉफी दे दो, 10 मिनट में विदा करता हूं और हम निकलते हैं।'

भाषा को लेकर सौरभ दास से क्या बोले थे कौल यह पूछे जाने पर कि क्या आप उनका मार्गदर्शन नहीं कर रहे थे? कौल ने कहा, 'मैं मार्गदर्शन नहीं कर रहा था। पर एक दो बार वह मुझसे मिले। मैंने उनसे कहा कि अपनी भाषा को थोड़ा संयमित रखो। यह मेरा विचार है, क्योंकि हम उस पीढ़ी से हैं जहां बातचीत के दौरान भाषा ज्यादा सभ्य और शालीन हुआ करती थी। मुझे लगता है कि भाषा के स्तर पर लोगों को कुछ कदम पीछे लेने चाहिए। कम से कम हमारी पीढ़ी के लोगों के लिए, हम उस भाषा के आदि नहीं थे। इसलिए कई बार यह तकलीफ देता है।' क्या आप सीजेपी के नेताओं को आक्रामकता में कमी लाने की सलाह देंगे या यह कई बार सुधार लाने के लिए जरूरी होता है? इसके जवाब में कौल ने कहा, 'मैं किसी तरह की सलाह नहीं दूंगा नहीं तो कल खबर होगी कि मैं उन्हें सलाह दे रहा हूं।'

प्रकाशित: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 | 1:23 PM IST

यह खबर शेयर करें

WhatsAppFacebookXTelegram