युवराज सिंह वर्सेस एंड्र्यू फ्लिंटॉफ और स्टूअर्ट ब्रॉड…जब भी यह तीन नाम एक साथ सुनने को मिलते हैं भारतीय फैंस सीधा 2007 टी20 वर्ल्ड कप की यादों में खो जाते हैं। पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा था और भारतीय टीम बतौर अंडरडॉग इस टूर्नामेंट को खेलने गई थी। 2007 वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने पर भारतीय फैंस को दिल टूटा हुआ था, उन्हें भी दूर-दूर तक कोई खुशी का पल नजर नहीं आ रहा था। एमएस धोनी जैसे युवा कप्तान के अंडर भारत इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचा था। अनुभवी खिलाड़ियों के रूप में वीरेंद्र सहवाग, अजीत अगरकर, हरभजन सिंह, इरफान पठान और युवराज सिंह जैसे ही चुनिंदा खिलाड़ी थी। किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत यह खिताब जीत सकता है।
फॉर्म में नहीं थे युवराज सिंह इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलने से पहले युवराज सिंह ने 3 मुकाबले खेले थे, जिसमें कुल मिलाकर उन्होंने 6 ही रन बनाए थे। स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिला, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ वह 1 तो न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे।
युवराज ने फ्लिंटॉफ का गुस्सा ब्रॉड पर उतारा इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह को अच्छी शुरुआत मिली थी। एंड्र्यू फ्लिंटॉफ से लड़ाई से पहले 6 गेंदों पर उन्होंने 14 रन बना लिए थे। इसके बाद जब दोनों खिलाड़ियों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई तो युवी का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उनका पूरा गुस्सा 19वें ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ निकला।
युवराज सिंह ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वह टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी करने में दूसरे खिलाड़ी को 14 साल का समय लग गया था?
14 साल बाद किसी ने की युवराज सिंह की बराबरी जी हां, 6 ओवर में 6 छक्के का रिकॉर्ड टूट तो नहीं सकता। दूसरा बल्लेबाज सिर्फ इसकी बराबरी कर सकता है। 2007 में युवराज सिंह इस मुकाम को टी20 क्रिकेट में हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे। दूसरे खिलाड़ी ने उनकी बराबरी 2021 में जाकर की थी, और वह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के हरफनमौला कीरोन पोलार्ड थे। पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर युवराज की बराबरी की थी।

